Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत; 15 लोग झुलसे

गुजरात के पंचमहल जिले में गुरुवार सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने के बाद आग लग गई। बता दें कि इस घटना में 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 15 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। [embed]https://twitter.com/AHindinews/status/1471401490380058626?s=20[/embed]

हादसे के कारणों का खुलासा नहीं

पंचमहल पुलिस के मुताबिक, इस मामले की जानकारी मिलते ही राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि वे कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। फिलहाल, हादसे की वजह सामने नहीं आई है।

घटनास्थल पर फंसे लोगों की तलाश जारी

पंचमहल की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि यह हादसा सुबह 10 बजे हुआ। उस दौरान प्लांट में आग लग गई, जिससे 15 कारीगर झुलस गए हैं। उन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर फंसे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts