Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indore News : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी ने वसूले 4 लाख रुपए

Indore News : नाबालिग का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी ने वसूले 4 लाख रुपए
इंदौर। चंदन नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले दो 12 वर्षीय छात्रों का पहले आरोपी द्वारा अश्लील वीडियो बनाया गया। फिर एक नाबालिग से 4 लाख की डिमांड की। आरोपी इलाके में रहने वाला अन्य युवक है, जिसके द्वारा दोनों ही नाबालिग को ब्लैकमेल किया जा रहा था। पूरा घटना पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और वह वीडियो किस जगह बना। पुलिस अब इसकी भी पूछताछ कर रही है।

बच्चे ने घर में रखे 4 लाख रुपए आरोपी को दिए

एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि चंदन नगर थाना क्षेत्र में देर रात एक 12 वर्षीय स्कूल का छात्र अपनी मां के साथ थाने पहुंचा था। पिछले कई महीनों से इलाके में रहने वाला एक 20 वर्षीय युवक उन्हें रुपए के लिए धमका रहा था। बच्चा इस कारण से घर में गुमसुम रहने लगा। वहीं बच्चे द्वारा घर में रखे 4 लाख रुपए आरोपी को दे दिए गए, जिसकी जानकारी मां को लगने के बाद वह बच्चे के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

मां ने घर की मरम्मत रखे थे रुपए

पुलिस को इस घटना में जो वीडियो मिला है उसमें दो नाबालिग बच्चे एक-दूसरे के साथ अश्लील हरकत कर रहे हैं। वहीं वीडियो कोई अन्य व्यक्ति बना रहा है, जो कि इन दोनों ही नाबालिग को धमका रहा था। वहीं फरियादी द्वारा पुलिस को बताया कि उसके पिता नहीं है और घर की मरम्मत करने के लिए फरियादी की मां कुछ दिन पहले 40 हजार रुपए घर में लेकर आई थी। https://twitter.com/psamachar1/status/1662031634034573312 वहीं वीडियो बनने के बाद नाबालिग बुरी तरह से डर गया था। पुलिस अब वीडियो में दिख रहे दोनों नाबालिग से जानकारी जुटा रही है। साथ ही वीडियो बनाने वाले अन्य 20 वर्षीय युवक से भी पुलिस पूछताछ करेगी कि आखिर घटनाक्रम क्या हुआ था और इसमें 20 वर्षीय युवक ने दोनों का अश्लील वीडियो क्यों बनाया और उन्हें वह क्यों ब्लैकमेल कर रहा था। ये भी पढ़ें: मुस्लिम युवती को साथ ले जाकर खाना खिलाना हिंदू युवक को पड़ा महंगा, हुई पिटाई, दो गिरफ्तार, CM ने भी लिया संज्ञान मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts