जबलपुरताजा खबरमध्य प्रदेश

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का दावा, कहा- कार्यकर्ताओं के बल पर ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीतेगी BJP

कटनी। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी। वीडी शर्मा ने अपने बयान में कहा कि भाजपा सरकार ने गांव-गांव में हर गरीब के जीवन को बदलने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि 2023 का चुनाव भाजपा अपने कार्यकर्ताओं, अपने नेतृत्व के विश्वास पर और गरीबों के जीवन बदलने के अभियान पर ऐतिहासिक बहुमत से जीतेगी।

51 फीसदी वोट शेयर और 200 पार का संकल्प : वीडी शर्मा

वीडी शर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का गढ़ है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पार्टी का 51 फीसदी वोट शेयर और 200 पार का संकल्प है। मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनेगी। ये कार्यकर्ताओं की ताकत है।

दरअसल, वीडी शर्मा आज कटनी जिले के प्रवास पर हैं। उन्होंने जिले के बड़वारा विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान जिला प्रभारी संजय साहू, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन, विधायक संजय पाठक, विधानसभा संयोजक अशोक सोनी व आकांक्षी विधानसभा प्रभारी दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे।

वीडी शर्मा का कटनी दौरा

वीडी शर्मा ने आज कटनी स्थित सर्किट हाउस में स्थानीय नागरिकों से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना एवं उनके तत्काल निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बड़वारा विधानसभा की चुनाव संचालन समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान जिला प्रभारी संजय साहू, जिलाध्यक्ष दीपक सोनी ‘टंडन’ व आकांक्षी विधानसभा प्रभारी दिलीप जायसवाल उपस्थित रहे।

कटनी विकास प्राधिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पीताम्बर टोपनानी के पदभार ग्रहण समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें बधाई दी। पूर्ण विश्वास है कि पीताम्बर जी के नेतृत्व में नागरिकों के सुझावों और आकांक्षाओं के अनुरूप कटनी शहर विकास के नित नये आयाम स्थापित करेगा। इसको लेकर वीडी शर्मा ने हार्दिक शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें- ‘जेहादी कॉकरोचों’ के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ‘पेस्टिसाइड’ की तरह, HUT के 7 लोगों का हुआ धर्म परिवर्तन : गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button