Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार भी रह चुके थे

सीने में दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का हार्ट अटैक से निधन, कमलनाथ के मीडिया सलाहकार भी रह चुके थे
मध्यप्रदेश बीजेपी के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें सुबह सीने में तेज़ दर्द हुआ, लेकिन उन्होंने इसे मामूली एसिडिटी समझा। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ी, तो परिवार ने अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शादी समारोह में शामिल होने सीहोर गए थे

मंगलवार रात सलूजा सीहोर के एक रिसोर्ट में शादी समारोह में शामिल हुए थे। लौटते समय उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही थी। दोस्तों ने डॉक्टर को दिखाने की सलाह दी, लेकिन उन्होंने इसे हल्का समझा। दोपहर घर पहुंचते ही वे बेहोश हो गए।

कमलनाथ के मीडिया सलाहकार से बीजेपी प्रवक्ता तक का सफर

नरेंद्र सलूजा पहले कांग्रेस में थे और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया सलाहकार के रूप में काम कर चुके थे। 25 नवंबर 2022 को उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था। उस समय पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में वे पार्टी में शामिल हुए थे।

राजनीतिक जगत में शोक की लहर

उनके निधन से राजनीतिक और मीडिया जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं और पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है।

आखिरी ट्वीट - अक्षय तृतीया की बधाई

मप्र BJP प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अपनी आखिरी पोस्ट में अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दी थीं। किसे पता था, वो आखिरी शुभकामना होगी। 
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts