PlayBreaking News

कल से दो दिन मप्र में रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

- 1 जून को भोपाल, 2 जून को जबलपुर दौरा - भोपाल में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक करेंगे तो जबलपुर में बूथ बैठक में युवाओं से बातचीत
Follow on Google News
कल से दो दिन मप्र में रहेंगे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून से दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 1 जून को भोपाल एवं 2 जून को जबलपुर में आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 1 जून को भोपाल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत होगा। भाजपा संगठन ने इसकी लिए सभी तैयारियां कर ली हैं। राजधानी में जगह-जगह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं।

भोपाल में ये हैं कार्यक्रम

कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को सुबह10 बजे विमानतल पहुंचेंगे। 10.30 बजे स्टेट हैंगर पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश व जिले के पदाधिकारी अगवानी करेंगे। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे। इसके पश्चात यहां से 11.30 बजे ईदगाह हिल्स स्थित गुरूद्वारा नानक टेकरी पहुंचकर दर्शन कर मत्था टेकेंगे। यहां से दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। दोपहर 12.15 बजे सात नं. स्थित नेताजी सुभाष प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भाजपा प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.45 बजे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल की परिचय बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 3.25 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचकर वृहद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति, प्रदेश के मोर्चा अध्यक्ष, पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, सांसद, विधायक, प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक, विभागों के प्रदेश संयोजक, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शाम 5 बजे राजाभोज विमानतल पहुंचकर जबलपुर रवाना होंगे।

जबलपुर संभागीय कार्यालय में होगा स्वागत

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 1 जून को शाम 6.15 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। यहां पार्टी नेता उनकी अगवानी करेंगे। शाम 6.30 बजे विमानतल से संभागीय भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। विमानतल से संभागीय कार्यालय के बीच विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत होगा। रात्रि 9.15 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद राकेश सिंह के निवास पर पहुंचेंगे जिसके पश्चात वे रात्रि 10.15 बजे श्रीमती जयश्री बेनर्जी के निवास पचपेढी पहुंचेंगे।

बूथ बैठक में युवाओं से करेंगे चर्चा

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 2 जून को प्रातः 9.30 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा के निवास पहुंचेंगे। प्रातः 10 बजे केंट विधानसभा के शहीद भगत सिंह मंडल के बूथ क्रमांक 106 में आयोजित बूथ बैठक में भाग लेंगे। इसके बाद 11 बजे अजा मोर्चा के कार्यकर्ता  आशीष अहिरवार के महर्षि अरविन्द वार्ड घमापुरा चौक स्थित निवास पहुंचेंगे। 11.40 बजे पश्चिम विधानसभा के रानी दुर्गावती मंडल स्थित रायल स्कूल संजीवनी नगर गढा में मंडल बैठक को संबोधित करेंगे। श्री नड्डा दोपहर 12.40 बजे संभागीय पार्टी कार्यालय में कोर ग्रुप की बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 2.30 बजे संभागीय कार्यालय में आर्थिक टोली एवं सोशल मीडिया समूह की बैठक में शामिल होंगे। शाम 4 बजे वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भारतीय जनता युवा मोर्चा के यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां से शाम 6 बजे केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जायेंगे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts