Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेताओं की तुलना अजगर, मगरमच्छ, हिप्पो से की

प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल: के पी सिंह, डॉ. गोविंद सिंह और दिग्विजय पर वार
भाजपा विधायक ने कांग्रेस नेताओं की तुलना अजगर, मगरमच्छ, हिप्पो से की

ग्वालियर। भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक विवादित बयान सुर्खियों में है। इसमें उन्होंने पिछोर विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक केपी सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की तुलना अजगर, मगरमच्छ और हिप्पो से की है। प्रीतम लोधी का आरोप है कि लंबे समय तक पिछोर सीट पर कांग्रेस के विधायक के रूप में केपी सिंह काबिज रहे और उन्होंने किसानों का हक छीनकर करोड़ों का भ्रष्टाचार किया है।

ग्वालियर में जयविलास पैलेस में श्रद्धांजलि देने आए भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का कहना है कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह मगरमच्छ और इन सब के ऊपर पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह हिप्पो हो गए हैं। अब वक्त आ गया है कि इन सभी को चंबल की गहराइयों में दफन कर दिया जाए।

खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी स्थिति...

उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि कांग्रेस की प्रदेश और देश में कोई भी सीट नहीं आने वाली है। खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी स्थिति हो चुकी है। कांग्रेस पार्टी अंगूर के लिए उचकने वाली लोमड़ी जैसी हो चुकी है। जब वह नहीं मिलेगा तो कहने लगेंगे कि अंगूर खट्टे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। यह खत्म हो चुकी है, आने वाले 25 साल तक ढूंढने पर भी यह मिलने वाली नहीं है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts