भोपालमध्य प्रदेश

दिग्विजय सिंह के बयान पर BJP का पलटवार; नरोत्तम मिश्रा बोले- कांग्रेस देश के लिए दीमक की तरह

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह के RSS के खिलाफ दिए बयान पर बयानबाजी तेज हो गई है। नरोत्तम मिश्रा ने हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस देश के लिए दीमक। वहीं उन्होंने ये भी कहा कि दिग्विजय सिंह कांग्रेस के लिए दीमक की तरह हैं।

‘कांग्रेस को ही दीमक की तरह खा गए’

गृह मंत्री ने दिग्विजय सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वो कह नहीं पाते हैं, कांग्रेस को ही दीमक की तरह खा गए हैं। पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस की स्थिति जर्जर है। लड़खड़ाती और डगमगाती हुई कांग्रेस चल रही है।

‘सुर्खियों में आने के लिए RSS के खिलाफ बोलते हैं’

दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा जमकर बरसे थे। उन्होंने कहा था कि वो सुर्खियों में आने के लिए RSS के खिलाफ बोलते हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे लोगों को पता है कि वो RSS के खिलाफ बोलेंगे तो, उनका चेहरा मीडिया में आ जाएगा।

देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े रहते हैं दिग्विजय

वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े रहते हैं और आतंकवाद को समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि RSS के कारण उनकी देश विरोधी जमीन ध्वस्त हो गई है। अब उनके पास कोई बिल नहीं बचा है, जहां वो घुस जाएं। अब उनके पास कुछ बचा नहीं है। वे अप्रासंगिक हो गए हैं, देश में भी और प्रदेश में भी।

दिग्विजय भ्रष्टाचारी गैंग के सदस्य : कैलाश

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह द्वारा दिए दीमक वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि असली दीमक तो कांग्रेस है, जिसने भ्रष्टाचार कर देश को खोखला कर दिया है। उन्होंने कहा कि जिन RSS के बारे में दिग्विजय सिंह ने टिप्पणी की है, वे RSS के लोग जब सत्ता में बैठे तो भ्रष्टाचार समाप्त कर दिया। न सिर्फ भ्रष्टाचार समाप्त किया बल्कि इन सबके चेहरे भी बेनकाब कर दिए हैं। इसलिए दिग्विजय सिंह इस तरह की बात कर सकते हैं क्योंकि वे उसी भ्रष्टाचारी गैंग के सदस्य हैं।

दिग्विजय सिंह ने क्या कहा था ?

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इंदौर में युवा कांग्रेस के मंच से RSS पर हमला बोला था। दिग्विजय सिंह ने RSS की तुलना दीमक से की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह कोई चीज ऊपर से नहीं दिखती वैसे ही RSS है। आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं जो दिखता नहीं है। जैसे दीमक ऊपर से नहीं दिखता RSS भी वैसे ही काम करता है। ये गुपचुप तरीके से दबे छिपे काम करते हैं। खुले आम कोई काम नहीं करते।

भोपाल की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button