Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बनारस से केदारनाथ सिंह, पटना से नवल किशोर यादव... BJP ने बिहार-UP में 10 उम्मीदवारों का किया ऐलान

BJP ने 2026 विधान परिषद चुनाव के लिए बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 6 स्नातक-शिक्षक सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। जानिए किसे कहां से मिला टिकट।
बनारस से केदारनाथ सिंह, पटना से नवल किशोर यादव... BJP ने बिहार-UP में 10 उम्मीदवारों का किया ऐलान

बीजेपी ने 2026 में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश की स्नातक और शिक्षक सीटों से अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 6 सीटों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वाराणसी स्नातक सीट से केदारनाथ सिंह और पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव को टिकट दिया गया है।

बिहार की 4 सीटों पर किसे मिला टिकट?

बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, कोसी स्नातक सीट से डॉ. एन.के. यादव, दरभंगा स्नातक सीट से सर्वेश कुमार और तिरहुत शिक्षक सीट से नरेंद्र प्रसाद सिंह को टिकट दिया गया है।

यूपी की 6 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने छह सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। वाराणसी स्नातक सीट से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक सीट से दिनेश गोयल और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट से अशोक कुमार राठौर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, वाराणसी शिक्षक सीट से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक सीट से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट से श्री ध्रुव त्रिपाठी को टिकट दिया गया है।

Breaking News

बिहार में ये 4 उम्मीदवार

पटना शिक्षक - नवल किशोर यादव
कोसी स्नातक - डॉ. एन.के. यादव
दरभंगा स्नातक - सर्वेश कुमार
तिरहुत शिक्षक - नरेंद्र प्रसाद सिंह

यूपी में इन 6 नामों पर दांव

वाराणसी स्नातक - केदार नाथ सिंह
मेरठ स्नातक - दिनेश गोयल
इलाहाबाद-झांसी स्नातक - अशोक कुमार राठौर
वाराणसी शिक्षक - डॉ. प्रमोद मिश्रा
आगरा शिक्षक - इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक - ध्रुव त्रिपाठी

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts