Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से नाम शामिल

BJP ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, यूपी, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से नाम शामिल
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए रविवार को अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

यूपी में इनको मिला टिकट

उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत, नवीन जैन और सुधांशु त्रिवेदी को उम्मीदवार बनाया गया है। जबकि, हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रमुख सुभाष बराला को हरियाणा से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया गया है। उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट, बंगाल से सामिक भट्टाचार्य, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे और छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

सुशील मोदी का पत्ता साफ

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने बिहार बीजेपी महिला मोर्चा अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को भी उम्मीदवार घोषित किया है। इस बार सुशील कुमार मोदी का पत्ता साफ हो गया है। भीम सिंह अभी बिहार प्रदेश में प्रवक्ता हैं और बिहार बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts