PlayBreaking News

Bihar Election 2025 :बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, सम्राट चौधरी तारापुर से, मंगल पांडे सीवान से लड़ेंगे चुनाव; 9 महिलाओं को भी टिकट

Follow on Google News
बीजेपी ने जारी की पहली सूची, 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित, सम्राट चौधरी तारापुर से, मंगल पांडे सीवान से लड़ेंगे चुनाव; 9 महिलाओं को भी टिकट
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में 71 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर, जबकि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे को सीवान सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है, जो लंबे समय से पार्टी के वरिष्ठ चेहरों में गिने जाते थे।

    वरिष्ठ नेताओं को मिला मौका, कुछ के टिकट कटे

    बीजेपी की सूची में जहां सम्राट चौधरी और मंगल पांडे जैसे वरिष्ठ नेताओं को दोबारा मैदान में उतारा गया है, वहीं कई पुराने चेहरों के टिकट काटे गए हैं। सबसे अहम नाम विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का है, जिन्हें इस बार टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बीजेपी इस बार ‘युवा चेहरों और सामाजिक संतुलन’ पर ध्यान दे रही है, इसलिए कुछ पुराने नामों को बदला गया है।

    Twitter Post

    सीट और प्रत्याशियों के नाम

    1. बेतिया - रेणु देवी
    2. रक्सौल- प्रमोद कुमार सिन्हा
    3. पिपरा- श्यामबाबू प्रसाद यादव
    4. मधुबन- राणा रणधीर सिंह
    5. मोतिहारी- प्रमोद कुमार
    6. ढाका- पवन जायसवाल
    7. रीगा- बैद्यनाथ प्रसाद
    8. बथनाहा- अनिल कुमार राम
    9. परिहार- गायत्री देवी
    10. सीतामढ़ी- सुनील कुमार पिंटू
    11. बेनीपट्टी- विनोद नारायण झा
    12. खजौली- अरुण शंकर प्रसाद
    13. बिस्फी- हरिभूणष ठाकुर बचौल
    14. राजनगर- सुजीत पासवान
    15. झंझारपुर- नीतीश मिश्रा
    16. छातापुर- नीरज कुमार सिंह 
    17. नरपतगंज- देवंती यादव
    18. फारबिसगंज- विद्या सागर केसरी
    19. सिकटी- विजय कुमार मंडल
    20. किशनगंज- स्वीटी सिंह
    21. बनमनखी- कृष्ण कुमार ऋषि
    22. पूर्णिया- विजय कुमार खेमका
    23. कटिहार- तारकिशोर प्रसाद
    24. प्राणपुर- निशा सिंह
    25. कोढ़ा- कविता देवी
    26. सहरसा- आलोक रंजन झा
    27. गौरा-बौराम- सुजीत कुमार सिंह
    28. दरभंगा- संजय सरावगी
    29. केवटी- मुरारी मोहन झा
    30. जाले- जीवेश कुमार मिश्रा
    31. औराई- रमा निषाद
    32. कुढ़नी- केदार प्रसाद गुप्ता
    33. बरुराज- अरुण कुमार सिंह
    34. साहिबगंज- राजू कुमार सिंह
    35. बैकुंठपुर- मिथिलेश तिवारी
    36. सीवान- मंगल पांडेय
    37. दरौंदा- कर्णजीत सिंह
    38. गोरेयाकोठी- देवेश कांत सिंह
    39. तरैया- जनक सिंह
    40. अमनौर- कृष्ण कुमार मंटू
    41. हाजीपुर- अवधेश सिंह
    42. लालगंज- संजय कुमार सिंह
    43. पातेपुर- लखेंद्र कुमार रोशन
    44. मोहिउद्दीननगर- राजेश कुमार सिंह
    45. बछवाड़ा- सुरेंद्र मेहता
    46. तेघरा- रजनीश कुमार
    47. बेगूसराय- कुंदन कुमार
    48. भागलपुर- रोहित पांडेय
    49. बांका- राम नारायण मंडल
    50. कटोरिया- पूरण लाल टुड्डू
    51. तारापुर- सम्राट चौधरी
    52. मुंगेर- कुमार प्रणय
    53. लखीसराय- विजय कुमार सिन्हा
    54. बिहारशरीफ- सुनील कुमार
    55. दीघा- संजीव चौरसिया
    56. बांकीपुर- नितिन नबीन
    57. कुम्हरार- संजय गुप्ता
    58. पटना साहिब- रत्नेश कुशवाहा
    59. दानापुर- रामकृपाल यादव
    60. बिक्रम- सिद्धार्थ सौरव
    61. बड़हरा- राघवेंद्र प्रताप सिंह
    62. आरा- संजय सिंह टाइगर
    63. तरारी- विशाल प्रशांत
    64. अरवल- मनोज शर्मा
    65. औरंगाबाद- त्रिविक्रम सिंह
    66. गुरुआ- उपेंद्र दांगी
    67. गया शहर- प्रेम कुमार
    68. वजीरगंज- बीरेंद्र सिंह
    69. हिसुआ- अनिल सिंह
    70. वारिसलीगंज- अरुणा देवी
    71. जमुई- श्रेयसी सिंह

    नामांकन प्रक्रिया जारी 

    बिहार में इस बार 2 चरणों में वोटिंग होगी। पहले फेज की वोटिंग 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही हैं और 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts