Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर मप्र में चलेगा 20 दिनों का कार्यक्रम, सरकार ने 14 विभागों को दी जिम्मेदारी

पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं गुजरात के पहली बार मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर 20 वर्ष का हो गया है।
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मप्र में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। राज्य सरकार ने 20 दिन का समारोह कार्यक्रम जारी कर दिया है। हर कार्यक्रम में ‘71’ की संख्या रहेगी। पीएम मोदी का 71वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। वहीं गुजरात के पहली बार मुख्यमंत्री बनने से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर 20 वर्ष का हो गया है। इसलिए राज्य सरकार ने इन दोनों संख्या पर विशेष फोकस करते हुए कार्यक्रम तैयार किया है। 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक मनाया जा रहा जन्मदिन समारोह गरीबों, महिलाओं, बच्चों, पिछड़ों, मजदूरों, अनुसूचित जाति और जनजाति के कल्याण के लिए समर्पित रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही अनेक योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के अंतर्गत इन सभी वर्गों को अधिक से अधिक सहायता पहुंचाने का कार्य होगा।

ये हैं 20 दिन में 14 विभागों के कार्यक्रम

  • 17 सितंबर : अंकुर अभियान:71 हजार विद्यालयों में 71 हजार छात्रों द्वारा पौधरोपण। वन एवं पर्यावरण:71 स्थानों पर पौधरोपण। नगरीय विकास: हर निकाय में 71 पौधे रोपेंगे।
  • 20 सितंबर : किसान कल्याण: 71 बीज ग्रामों का शुभारंभ, 71 कृषक उत्पाद संगठनों का गठन। कृषि अधोसंरचना निधि में 71 प्रकरणों में राशि का वितरण।
  • 21 सितंबर : महिला एवं बाल विकास: 71 आंगनबाड़ी और 7100 पोषण वाटिकाओं का लोकार्पण। 7100 कुपोषित से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों की माताओं को पोषण अधिकार सूचना पत्र प्रदाय। मातृ वंदना योजना के 7100 हितग्राहियों को राशि का भुगतान। 71,000 लाड़ली लक्ष्मी को छात्रवृत्ति राशि का भुगतान।
  • 22 सितंबर : ऊर्जा क्षेत्र: 71 विद्युत उपकेन्द्रों का भूमिपूजन
  • 24 सितंबर : स्वास्थ्य क्षेत्र:71 प्राथमिक और 71 उप स्वास्थ्य केन्द्रों का भूमिपूजन।
  • 27 सितंबर : नगरीय प्रशासन:71 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन
  • 28 सितंबर :शिक्षा क्षेत्र:71 बालिका छात्रावासों, 71 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों और 71 विद्यालय भवनों का भूमिपूजन व लोकार्पण
  • 29 सितंबर :महिला सशक्तिकरण: 7100 महिला स्व सहायता समूहों का क्रेडिट लिंकेज
  • 30 सितंबर : औद्योगिक विकास: 71उद्योगों और 71 एमएसएमई को भूमि आवंटन का एलओआई प्रदान
  • 1 अक्टूबर: ग्रामीण विकास: पीएम आवास योजना में 71 हजार आवासों में गृह प्रवेश। 71 पंचायत भवनों का भूमि पूजन
  • 4 अक्टूबर : जल जीवन मिशन:71 योजनाओं का भूमिपूजन
  • 5 अक्टूबर:प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना:7100 स्वामित्व पट्टा वितरण।
  • 7 अक्टूबर: कोविड बाल सेवा योजना: नवीन प्रकरण मंजूरी व राशि वितरण, योजना से लाभान्वित बच्चों से भेंट।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts