Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बर्थडे पार्टी में तलवार से केक काटा, राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की, दो युवक पकड़े गए

बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस लोगों की पहचान करने में जुटी
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में युवाओं के रंगबाजी का एक मामला सामने आया है। यहां बहोड़ापुर क्षेत्र में युवकों ने बर्थडे पार्टी मनाने के दौरान तलवार से केक काटा और फिर राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ने बुधवार रात अपना बर्थडे घोसीपुरा क्षेत्र में मनाया था। यहां बड़ी संख्या में उसके दोस्त शामिल हुए। युवक ने दोस्तों के साथ मिलकर तलवार से केक काटा। इसके बाद उसके दोस्तों ने बंदूक और राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग की।

फायरिंग से लोगों की नींद टूटी

मोहल्ले में अचानक फायरिंग से घरों के अंदर सो रहे लोगों की नींद टूट गई और वे बाहर निकल आए। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले में बहोड़ापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। केक करने पहुंचे थे दोस्त और फायरिंग की
31 अगस्त को घोसीपुरा के रहने वाले जयंत चंदेल का जन्मदिन था। उसने दोस्तों को घोसीपुरा में एक घर पर बुलाकर पार्टी दी। दोस्त केक लेकर पहुंचे। जिसे जयंत ने दोस्तों के साथ मिलकर तलवार से काटा। इसके बाद जयंत के दोस्त विवेक ओझा ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जयंत और विवेक को गिरफ्तार कर लिया।- अमर सिंह सिकरवार, थाना प्रभारी, बहोड़ापुर
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts