ममदानी की जीत पर अरबपति चिंतित :कहा- उनके फैसले से बदल जाएंगे शहर के हालात, मकान मालिकों पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ

वॉशिंगटन डीसी। न्यूयॉर्क सिटी के फेमस रियल एस्टेट अरबपति बैरी स्टर्नलिक्ट ने हाल ही में न्यूयॉर्क मेयर इलेक्शन में जीते भारतवंशी जोहरान ममदानी के नेतृत्व पर आशंका जताई है। उनका कहना है कि ममदानी की लीडरशिप में शहर के हालात काफी बिगड़ सकते हैं। CNBC न्यूज से बात करते हुए उन्होंने कहा कि न्यूयॉर्क भी मुंबई के जैसा बन सकता है। वहीं ममदानी 1 जनवरी को मेयर पज की शपथ ग्रहण करेंगे।
दरअसल ममदानी ने अपने चुनाव प्रचार के मसय कई बड़े वादे किए थे। इनमें घरों के किराए को फ्रीज करना यानी बढ़ने से रोकना, शहर में मुफ्त बस सर्विस शुरू करना और छोटे बच्चों के लिए मुफ्त चाइल्डकेयर देना भी शामिल है।
अरबपति बोले- मकान मालिकों पर पड़ेगा असर
दरअसल स्टर्नलिक्ट का मानना है कि किराया फ्रीज करने और किरायेदारों को ज्यादा छूट देने से मकान मालिकों की स्थति काफी बिगड़ जाएगी। इसका सीधा असर आय पर पड़ेगा। उन्होंने कहा- अगर एक किरायेदार किराया नहीं देता और उसे निकाला नहीं जा सकता, तो बाकी लोग भी नहीं देंगे। धीरे-धीरे पूरा सिस्टम टूट जाएगा और न्यूयॉर्क, मुंबई जैसा बन जाएगा।
पुलिस को सम्मान नहीं तो बिगड़ेंगे हालात
स्टर्नलिक्ट ने सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है। उन्होंने याद दिलाया कि ममदानी पहले पुलिस विभाग के बजट में कटौती की बात कर चुके हैं। अगर लोगों को लगेगा कि उनके बच्चे सड़क पर सुरक्षित नहीं हैं, तो वे शहर छोड़ देंगे। साथ ही अगर पुलिस को सम्मान और समर्थन नहीं मिला तो हालात बिगड़ जाएंगे।











