Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उदयपुर में लगा इंटरनेशनल स्टार्स का मेला, बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों ने किया धमाकेदार परफॉर्म

उदयपुर में आयोजित एक हाई-प्रोफाइल शादी इन दिनों सुर्खियों में है, जहां ट्रंप परिवार की मौजूदगी, हॉलीवुड सिंगर से लेकर बॉलीवुड सितारों ने अपने धमाकेदार डांस से माहौल ग्रैंड बना दिया।
उदयपुर में लगा इंटरनेशनल स्टार्स का मेला, बॉलीवुड-हॉलीवुड सितारों ने किया धमाकेदार परफॉर्म
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    उदयपुर में इन दिनों एक भव्य और बेहद हाई-प्रोफाइल शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। अमेरिका में बसे एक अरबपति परिवार की बेटी की शादी इतनी ग्रेंड रही कि इसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। पूरी शादी में ग्लैमर, संगीत और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस का ऐसा संगम देखने को मिला कि यह किसी इंटरनेशनल शो से कम नहीं लगा।

    ट्रंप परिवार की मौजूदगी

    शादी की सबसे बड़ी इंटरनेशनल हाइलाइट रही डोनाल्ड ट्रंप के बेटे की मौजूदगी। जूनियर ट्रंप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस शादी में शामिल हुए। दोनों इंडियन ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए, जिसकी सबने खूब तारीफ की।

    जेनिफर लोपेज ने बनाया इवेंट खास

    इस शादी की खास बातें यहीं नहीं रुकीं, इस मेगा फंक्शन में स्टार जेनिफर लोपेज ने स्टेज पर खास परफॉर्मेंस दी और महफिल को ग्लोबल लेवल का टच दे दिया। उनके अलावा बॉलीवुड के कई टॉप स्टार्स ने भी स्टेज पर आग लगा दी।

    जान्हवी, शाहिद, वरुण समेत कई सितारों ने किया डांस

    पूरे इवेंट में अगर किसी ने सबसे ज्यादा एंटरटेन किया, तो वो थे रणवीर सिंह। उन्होंने स्टेज पर जबरदस्त एनर्जी के साथ परफॉर्म किया, दूल्हा-दुल्हन के साथ डांस किया और मेहमानों को भी थिरकने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने ट्रंप के बेटे की गर्लफ्रेंड को भी स्टेज पर बुलाकर डांस करवाया, जो इस शादी का सबसे वायरल मोमेंट बन गया।

    बीती रात हुए कार्यक्रम में नोरा ने कई लोकप्रिय ट्रैक पर धमाकेदार डांस किया। उनकी एनर्जी और स्टाइल ने मेहमानों को भी स्टेज पर आने को मजबूर कर दिया। साथ ही उनका लुक भी सोशल मीडिया और गेस्ट लिस्ट में खास बातचीत का विषय बना रहा।

    डांसिंग क्वीन माधुरी दीक्षित ने भी अपने अंदाज में स्टेज पर रंग जमाया। उनकी अदाएं और डांस मूव्स ने फंक्शन में 90S की याद दिला दी।

    इवेंट की एंकरिंग सोफी चौधरी और करन जौहर ने संभाली। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन के साथ गाना भी गाया और अपनी स्टाइल से पूरे शो को शानदार तरीके से नेविगेट किया।

    इस रॉयल शादी में कई बॉलीवुड स्टार्स ने धुआंधार परफॉर्मेंस दीं। जान्हवी कपूर ने खूबसूरत डांस पेश किया जबकि शाहिद कपूर, कीर्ति सेनन, और वरुण धवन ने भी अपने-अपने सिग्नेचर स्टाइल में स्टेज पर खूब धमाल मचाया। 

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts