PlayBreaking News

Bihar Elections 2025 :नीतीश कुमार ही एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा, धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट की तस्वीर

Follow on Google News
नीतीश कुमार ही एनडीए का मुख्यमंत्री चेहरा, धर्मेंद्र प्रधान ने स्पष्ट की तस्वीर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। अब सियासी बयानबाजी जोर पकड़ रही है। इस बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने साफ कर दिया कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरा हैं। उनका कहना है कि इस पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए और जनता ने पहले ही विकास और सुशासन के पक्ष में अपनी राय दे दी है।

    नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा

    धर्मेंद्र प्रधान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी इसे मान चुके हैं।

    विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी तेजस्वी यादव को आधिकारिक मुख्यमंत्री चेहरा घोषित नहीं कर पाए, और जब खुद में स्पष्टता नहीं है तो दूसरों पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है।

    पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने दिखाई ताकत

    बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि पहले चरण में 65.08 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो बिहार के इतिहास में नया रिकॉर्ड है। उन्होंने इसे जनता के एनडीए पर भरोसे का प्रमाण बताया।

    मतदान का संदेश- विकास, सुशासन और स्थिरता के पक्ष में

    महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही, जिन्होंने एनडीए के लिए समर्थन का संदेश दिया।

    राजद की विश्वसनीयता पर हमला

    धर्मेंद्र प्रधान ने विपक्ष पर करारा हमला किया और कहा कि राजद की विश्वसनीयता जनता के सामने खत्म हो चुकी है। जनता ने 'जंगलराज' का दौर देखा है और अब विकास चाहती है। बिहार का चुनाव जंगलराज बनाम सुशासन के बीच है। जनता जानती है कि एनडीए ही बिहार को आगे ले जा सकता है।

    सीमांचल में घुसपैठ और विकास के मुद्दे

    सीमांचल इलाके को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रधान ने कहा कि घुसपैठ गंभीर मुद्दा है और एनडीए इसे सख्ती से हल करेगी। देश के संसाधनों का हक केवल देशवासियों का होना चाहिए।

    ओवैसी के विकास न होने के आरोप पर उन्होंने कहा कि विपक्ष ने सीमांचल को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, विकास के नाम पर केवल वादे किए।

    जनता का संदेश और सुशासन का समर्थन

    धर्मेंद्र प्रधान ने अंत में कहा कि बिहार की जनता सुशासन का साथ देने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य आगे बढ़ेगा।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts