Bihar Election Result 2025 :बस कुछ देर का इंतजार, बिहार चुनाव के नतीजों के लिए 8 बजे से काउंटिंग, 9 बजे से रुझान

बिहार की सत्ता के लिए आज फैसले की घड़ी है। कुछ ही देर बाद सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। दो घंटे बाद रुझान आने लगेंगे। आज तय होगा कि एनडीए की वापसी होगी या बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है।
बस कुछ देर का इंतजार,  बिहार चुनाव के नतीजों के लिए 8 बजे से काउंटिंग, 9 बजे से रुझान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार चुनाव के नतीजे आने में अब कुछ ही देर बाकी है। सुबह के सर्द माहौल में मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के एजेंट मतगणना केंद्र पहुंचने लगे हैं। कुछ ही देर में मतणना केंद्रों पर ईवीएम परिणाम दिखाने लगेंगी। प्रदेश के 48 जिलों के 46 मतदान केंद्रों पर मतगणना की जाएगी। मतगणना के लिए राजनीतिक दलों के नेता और कार्यकर्ता भी तैयार हैं और न केवल बिहार बल्कि पूरे देश की निगाहें नतीजों पर रहेंगी।

    पहले गिने जाएंगे पोस्टल बैलेट

    काउंटिंग की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी। इन्हें स्कैनर से स्कैन कर 8 से 8:30 बजे के बीच गिना जाएगा। अगर यह प्रक्रिया 8:30 बजे तक पूरी नहीं भी होती है, तब भी EVM से वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि, पोस्टल बैलेट का उपयोग सरकारी कर्मचारी, सुरक्षाबलों के जवान और चुनाव ड्यूटी पर रहे अधिकारी करते हैं।

    दीघा में सबसे ज्यादा बूथ, 35 राउंड होगी गिनती

    हर विधानसभा के लिए अलग-अलग काउंटिंग हॉल तैयार किए गए हैं। प्रत्येक हॉल में 14 टेबल होंगे और एक राउंड में 14 EVM की गिनती होगी। पटना जिले में कुल 14 विधानसभा सीटों पर मतगणना मे वक्त लग सकता है। इनमें से मोकामा का रिजल्ट सबसे पहले और दीघा का सबसे अंत में आने की संभावना है। यहां दीघा विधानसभा में सबसे अधिक 501 बूथ हैं, इसलिए यहां 35 राउंड तक गिनती चलेगी। वहीं मोकामा, बाढ़ और बख्तियारपुर जैसी सीटों पर लगभग 25 राउंड में मतगणना पूरी हो जाएगी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts