Bihar Elections 2025 :बिहार चुनाव से पहले पीएम मोदी का महागठबंधन पर हमला, कहा- जंगलराज में बच्चों का भविष्य खतरे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (8 नवंबर) को सीतामढ़ी में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का भविष्य बच्चों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित होगा। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य कैसा होगा।
महागठबंधन पर तीखा प्रहार
पीएम मोदी ने महागठबंधन और खासकर RJD पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या सोचते हैं, यह उनके चुनावी कार्यक्रमों से साफ दिखता है। इनके गाने और नारे सुनकर आप कांप जाएंगे। इनके मंचों पर मासूम बच्चों से कहा जा रहा है कि उन्हें 'रंगदार' बनना चाहिए।
बच्चों के भविष्य पर सवाल
प्रधानमंत्री ने जनता से सवाल किया कि बिहार का बच्चा रंगदार बने या डॉक्टर? उन्होंने आगे कहा कि अब बिहार के बच्चे इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और जज बने, स्टार्टअप के सपने देखें। हम बच्चों को किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप, और खेलकूद के सामान दे रहे हैं ताकि उनका विकास हो।
जंगलराज में विकास की कमी
पीएम मोदी ने RJD और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 15 साल में बिहार में एक भी बड़ा उद्योग या अस्पताल नहीं बना। मिथिला की मीलें और फैक्ट्रियां भी बंद हो गईं। इनके मुंह से विकास की बातें सिर्फ सफेद झूठ हैं। अब बिहार में हैंड्सअप कहने वालों की जगह नहीं, बल्कि मेहनती और सृजनशील बच्चों की जरूरत है।











