बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, अशोक गहलोत ने किया ऐलान

Follow on Google News
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 : तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन के CM फेस, अशोक गहलोत ने किया ऐलान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को देखते हुए महागठबंधन ने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान कर दिया है। बिहार चुनाव के लिए महागठबंधन का सीएम चेहरा RJD प्रमुख तेजस्वी यादव होंगे। पटना में आयोजित जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इसका ऐलान किया। महागठबंधन ने यह भी बताया कि, उपमुख्यमंत्री के रूप में मुकेश सहनी को जगह दी जाएगी। इस दौरान आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी और अन्य सात दलों के कुल 14 नेता मौजूद रहे।

    तेजस्वी यादव बोले- भरोसा निभाएंगे...

    तेजस्वी यादव ने कहा कि, मुझ पर फिर से भरोसा जताने के लिए सभी का दिल से धन्यवाद जिस विश्वास के साथ मुझे चुना गया है, उस पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा, हम महागठबंधन के लोग केवल सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि बिहार का निर्माण करने के लिए एकजुट हुए हैं। हमारा लक्ष्य 20 साल पुरानी नाकाम सरकार को बदलना है।

    महागठबंधन की एकजुटता का प्रदर्शन

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी नेताओं ने महागठबंधन की मजबूती और एकजुटता का संदेश दिया। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि, देश में बेरोजगारी, किसानों और युवाओं के मुद्दों को ध्यान में रखते हुए बिहार में बदलाव की जरूरत है। लेफ्ट और वीआईपी के नेताओं ने भी अपने संबोधन में गठबंधन की ताकत और बिहार को बदलने के इरादे का जिक्र किया।

    Twitter Post

    महागठबंधन के प्रत्याशी और सीट बंटवारा

    महागठबंधन ने 243 सीटों के लिए 254 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। इसमें आरजेडी ने 143, कांग्रेस ने 61, सीपीआई (एम) ने 20, सीपीआई ने 9, सीपीएम ने 6 और वीआईपी ने 15 उम्मीदवार उतारे हैं। गठबंधन के अंदर 12 सीटों पर प्रत्याशी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

    कैसे होंगे चुनाव

    फेज 1: 121 सीटें, वोटिंग 6 नवंबर

    फेज 2: 122 सीटें, वोटिंग 11 नवंबर

    परिणाम: 14 नवंबर

    इस बार कुल 243 सीटों में से बहुमत के लिए 122 सीटों की जरूरत होगी।

    NDA और महागठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप

    तेजस्वी यादव और महागठबंधन के नेताओं ने NDA पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि, नीतीश कुमार का सीएम चेहरा घोषित न करना अन्याय है। वहीं BJP नेताओं ने महागठबंधन को कमजोर और आपसी मतभेदों में उलझा हुआ बताया।

    पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री की चुनावी रैलियां

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार में चुनाव प्रचार में एक्टिव हैं। 6 दिन में प्रधानमंत्री 12 रैलियां करेंगे। वहीं अमित शाह तीन दिनों में पटना, सीवान, बक्सर, नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts