Samrat Chaudhary:शपथ के तुरंत बाद सचिवालय में की पहली बैठक, भ्रष्टाचार पर दिया कड़ा संदेश

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पद संभालते ही सचिवालय में पहली बैठक कर साफ संकेत दे दिए हैं कि उनकी सरकार कामकाज में तेजी और पारदर्शिता पर जोर देगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए जीरो टॉलरेंस की नीति, लंबित मामलों के निपटारे और जनता की समस्याओं के जल्द समाधान को प्राथमिकता बताया, इसके साथ ही बिहार को विकास की नई दिशा देने की बात भी दोहराई।
शपथ के तुरंत बाद सचिवालय में की पहली बैठक, भ्रष्टाचार पर दिया कड़ा संदेश
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    Live Updates

    01:14 PM 15/04/26

    पटना:बीजेपी ऑफिस पहुंचे सम्राट चौधरी 

    Twitter Post

     

    12:55 PM 15/04/26

    शपथ के बाद की फोटो 

    /img/118/1776239153289
    /img/118/1776239293591

    सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से आशीर्वाद लिया  

    12:35 PM 15/04/26

    नितिन नवीन ने दी बधाई

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत-विकसित बिहार'के संकल्प को पूरा करने के लिए सम्राट चौधरी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।

    Twitter Post

    12:25 PM 15/04/26

    सम्राट चौधरी ने संभाला मुख्यमंत्री पद 

    मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी सीधे सीएम कार्यालय पहुंचे,जहां मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अगुवाई में अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। करीब 20 वर्षों तक जिस कुर्सी पर नीतीश कुमार बैठे,अब उसी पर सम्राट चौधरी ने बैठकर मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया।

    12:20 PM 15/04/26

    सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य में होगा विकास-नीतीश कुमार 

    जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभालने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य विकास की रफ्तार और तेज होगी और बिहार देश के अग्रणी विकसित राज्यों में अपनी जगह बनाएगा।

    Twitter Post

    12:15 PM 15/04/26

    अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दी शुभकामनाएं

    सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए जिस संकल्प के साथ बिहार की सेवा कर रहा है, उसे सम्राट चौधरी के नेतृत्व में और मजबूती मिलेगी। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि डबल इंजन सरकार सुरक्षित और विकसित बिहार के निर्माण के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करेगी। 

    11:55 AM 15/04/26

    नई सरकार में भी नीतीश मॉडल रहेगा जारी

    डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि वह नीतीश कुमार के प्रति आभार जताते हैं और यह जिम्मेदारी मिलना उनके विश्वास का नतीजा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की नई सरकार नीतीश कुमार द्वारा दिखाए गए रास्ते पर ही आगे बढ़ेगी। उनके मुताबिक, नीतीश कुमार की कार्यशैली बेहद प्रभावशाली रही है और उसी दिशा में काम जारी रहेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी साफ किया है कि पहले से चल रही योजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा।

    11:45 AM 15/04/26

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दी बधाई

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने  पहले सम्राट चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भरोसा जताया कि नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इसी के साथ चिराग पासवान ने एक्स पर लिखा कि आज पटना में मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले सम्राट चौधरी से मिलकर उन्हें एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में बिहार विकास,सुशासन और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेगा। 

    11:15 AM 15/04/26

    सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

    डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने कहा कि हम लोगों ने नीतीश कुमार के साथ काम करते हुए काफी कुछ सीखा है और आगे भी उनकी कार्यशैली को ध्यान में रखकर काम करेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद नीतीश कुमार की विरासत को आगे बढ़ाने की बात कह चुके हैं, इसलिए किसी तरह का कोई भ्रम नहीं है। वहीं डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि हम सभी मिलकर बेहतर काम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

    /img/118/1776240925549
    /img/118/1776241002282

    राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने दिलाई शपथ

     

    शपथ के बाद तुरंत एक्शन

    बिहार की राजनीति में अब एक नया दौर शुरू होता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही सम्राट चौधरी ने अपने तेवर साफ कर दिए, शपथ ग्रहण के तुरंत बाद वे सीधे सचिवालय पहुंचे और औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया, इस दौरान राज्य की राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई। सत्ता संभालते ही उन्होंने यह संकेत दिया कि उनकी सरकार फैसले लेने में देरी नहीं करेगी और प्रशासन को सक्रिय मोड में लाया जाएगा। 

    पहली बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट संदेश

    मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंचते ही सम्राट चौधरी ने अहम फाइलों की समीक्षा शुरू कर दी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को गति देने वाले दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद मुख्य सचिव और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली औपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जनता से जुड़े मुद्दों का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए, साथ ही उन्होंने लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने और शासन व्यवस्था को तेज और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। 

    सम्राट चौधरी ने बुधवार सुबह पटना के लोकभवन में बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बना है।

    उनके साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। फिलहाल केवल इन तीन नेताओं को ही शपथ दिलाई गई है, जबकि नई एनडीए सरकार के गठन के बावजूद कैबिनेट में अभी 33 मंत्री पद खाली हैं।

    यह शपथग्रहण समारोह काफी भव्य रहा, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे।

    जेडीयू को मिला संतुलन का जिम्मा

    नई सरकार में संतुलन बनाए रखने के लिए जेडीयू के दो वरिष्ठ नेताओं को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

    दोनों नेता पहले भी महत्वपूर्ण विभाग संभाल चुके हैं-

    • बिजेंद्र प्रसाद यादव (ऊर्जा विभाग)
    • विजय कुमार चौधरी (जल संसाधन विभाग)

    अब दोनों नई भूमिका में सरकार को मजबूत करने की जिम्मेदारी निभाएंगे।

    मई में होगा मंत्रिमंडल विस्तार

    सूत्रों के मुताबिक, सरकार का पूरा मंत्रिमंडल मई के पहले सप्ताह में विस्तार किया जाएगा। तब तक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे और भाजपा-जेडीयू के बीच विभागों का बंटवारा भी तय हो जाएगा।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts