Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार: पड़ोसी के घर टीवी देखने गई 7 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी पांच बच्चों का पिता

पटना। बिहार के मोतिहारी में एक पड़ोसी ने सात साल की बच्ची के साथ रेप कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी शव को बांस के खम्भे में बांध कर फरार हो गया। घटना मंगलवार देर रात की है। रेप के बाद जिस बच्ची की हत्या की गई है वो पडोसी शंकर राय के घर टीवी देखने गयी थी। आरोप हैकि बिजली जाने के बाद पड़ोसी ने उसके साथ रेप किया और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी पांच बच्चों का पिता बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है। पुलिस ने मामले इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना घोड़ासहन थाना क्षेत्र की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूरे परिवार के साथ फरार हो गया है। परिजनों ने बच्ची के शव को घर से कुछ दूरी पर स्थित मंदिर की चाहर दिवारी के बांस से लटकते हुए बरामद किया। मृतक के दादा ने मीडिया को बताया कि पडोसी शंकर राय (आरोपी) के घर प्रतिदिन शाम में बच्ची टीवी देखने जाती थी। मंगलवार शाम को भी वो टीवी देखने गयी थी। करीब 7 बजे के आसपास बिजली कटने के बाद आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के परिजनों ने अपनी बच्ची को काफी खोजबीन की लेकिन आरोपी के परिजन बिजली कटते ही घर जाने की बात कहते रहे। काफी तलाशी के बाद कुछ दूरी पर लड़की का शव बांस के खंभे पर टंगा मिला। बच्ची के चाचा ने बताया कि मृतका के पिता जहानाबाद में राज मिस्त्री का काम करते हैं। वही मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने बताया कि शव मिलते ही आरोपी शंकर राय के पूरा परिवार भागने लगा। घटना के बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी लाया गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts