Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बिहार: मोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूबे, 6 लोगों के शव निकाले गए

पटना। बिहार के मोतिहारी में बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से 22 लोग डूब गए हैं। खबरों के मुताबिक अब तक 6 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। नदी के घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा है। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। डूबे हुए लोगों की तलाश की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नाव में क्षमता से ज्यादा सवारी बैठने के कारण यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि छोटी नाव में 12 की जगह करीब 22 लोग सवार थे। इस कारण नाव बीच नदी में डूब गई। इससे पहले भी बिहार के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र स्थित सरोतर झील में नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी। इस नाव पर करीब 12 से 15 लोग लोग सवार थे। हालांकि, बाकी लोग नदी में तैरकर बाहर निकल आए थे, लेकिन बबूल सहनी पानी में बुरी तरह से फंस गया था, थोड़ी देर बाद उसका शव बाहर निकला।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput

Latest Posts