Bigg Boss OTT: सोफिया ने करण जौहर को बताया सलमान खान से भी बुरा होस्ट, बोलीं- सिर्फ नेपोटिज्म और हिंसा को दे रहे बढ़ावा

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है। दर्शक इसे काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं बिग बॉस के सीजन 7 में नजर आई सफिया हयात ने हाल ही में शो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। सोफिया ने बिग बॉस ओटीटी के होस्ट करण जौहर को सलमान खान से भी बुरा होस्ट बताया है। करण जौहर की शो की होस्टिंग को लेकर सोफिया के अलावा भी कई लोगों ने सवाल उठाए हैं। जहां लोगों ने कहा है कि वो महज कुछ ही लोगों को शो में आगे बढ़ने और बोलने का मौका देते हैं।

जानबूझकर शो में आए लोगों को कर रहे बेइज्जत

सोफिया का कहना है कि, करण जौहर सलमान खान से भी बुरे होस्ट है। वो शो में सिर्फ हिंसा और नेपोटिज्म को बढ़ावा देते हुए दिखाई दे रहे हैं। अगर ये शो यूके में चल रहा होता तो अभी तक बंद हो चुका होता। सोफिया ने ये भी कहा कि, करण जानबूझकर शो में आए लोगों को बेइज्जत कर रहे हैं। ताकि वो उससे टीआरपी बटोर सकें। ये सब बिग बॉस का पुराना अंदाज रहा है। जिसे अब वापस अपनाया जा रहा है।

लोगों की मजबूरियों पर हंस रहे हैं करण

सोफिया ने ये भी कहा कि, भारत एक आध्यात्मिकता भूमि है, जहां धर्म कभी भी किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन ये शो और करण दोनों ही धर्म के खिलाफ जाते हुए दिख रहे हैं। और ऐसा करके वो इस पवित्र देवभूमि का अपमान कर रहे हैं। इसके साथ ही करण शो में हिंसा, नेपोटिज्म और अश्लीलता को बढ़ावा दे रहे हैं। वो लोगों की मजबूरियों पर हंस रहे हैं। यही वजह से है कि मैं इस शो में वापस कभी नहीं जाउंगी। एक्ट्रेस ने बच्चों की बात करते हुए कहा है कि इस शो से बच्चों पर कितना असर पड़ेगा और इसके कारण होने वाले प्रभाव के बारे में भी सभी को सोचना चाहिए।

सलमान को लेकर ये बोलीं सोफिया

इससे पहले सोफिया हयात ने सलमान खान को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि वो कभी भी सलमान खान के साथ शो के फिनाले में नहीं जाएंगी। क्योंकि वो उनके साथ ना तो काम करना चाहती है और ना ही स्टेज शेयर करना चाहती हैं।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts