Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss OTT: नेहा भसीन और प्रतीक के बीच हुई धक्का-मुक्की, वीडियो देख लोगों को आया गुस्सा

मुंबई। बिग बॉस ओटीटी अपने आखिरी चरण में है। इस बीच शो पर जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ बिग बॉस ने घर के सारे कंटेस्टेंट्स के कनेक्शन तोड़ कर उन्हें अकेले खेलने की आजादी दे दी है, वहीं दूसरी तरफ शो में दोस्त दुश्मन और दुश्मन दोस्त बनते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बिग बॉस ओटीटी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन के बीच धक्का मुक्की होते हुए दिखाई दे रही है। हालांकि वीडियो को पोस्ट करते हुए बिग बॉस ने इसे क्यूट-फाइट बताया है। वहीं लोग ये वीडियो देखकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

हाल ही में बिग बॉस ओटीटी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो पोस्ट किया गया है। जिसमें नेहा और प्रतीक एक-दूसरे से छीना-झपटी करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों जमीन पर लेट-लेटकर लड़ते नजर आ रहे हैं। दोनों को ऐसे देखकर निशांत वहां आते हैं और उन्हें हैरानी से देखने लगते हैं। https://www.instagram.com/p/CTwAj3ahn0m/?utm_source=ig_web_copy_link

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो देखकर एक तरफ कई लोगों को नेहा-प्रतीक की फाइट फनी लग रही है तो वहीं कई लोगों ने इस पर गुस्सा भी जाहिर किया है। लोगों को इस तरह से एक दूसरे के फिजिकल होने पर आपत्ति हो रही है। कईयों को ये अश्लील लगा है। कोई प्रतीक पर नाराज है तो कोई नेहा पर गुस्सा जाहिर कर रहा है।

कब होगा फिनाले

बिग बॉस ओटीटी के विजेता को मिलने वाली ट्रॉफी का खुलासा भी 'संडे का वार' में कर दिया गया है। 'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी' के विनर को इस बार 55 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर दिए जाएंगे। हालांकि बिग बॉस में टास्क के दौरान प्राइज मनी कम होती जाती है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts