PlayBreaking News

Bigg Boss 19 :रोहित शेट्टी ने लिया प्रणीत मोरे से बदला, तान्या मित्तल का झूठ आया सामने

बिग बॉस 19 में होस्ट रोहित शेट्टी ने एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट को करंट बेल्ट ('शॉक बेल्ट') पहनकर झूठ पकड़ने के लिए कहा। इस दौरान, तान्या मित्तल की दुबई ट्रिप की कहानी का सच भी सामने आ गया। वहीं, रोहित शेट्टी ने प्रणीत मोरे से सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन का बदला भी अपने अंदाज में लिया।
Follow on Google News
रोहित शेट्टी ने लिया प्रणीत मोरे से बदला, तान्या मित्तल का झूठ आया सामने
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। इस बार बिग बॉस 19 का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा, क्योंकि इसे सलमान खान की जगह फिल्म मेकर रोहित शेट्टी ने होस्ट किया। सलमान खान फिलहाल दबंग टूर में व्यस्त हैं। रोहित शेट्टी ने आते ही प्रतियोगियों की क्लास लगाई और एक दिलचस्प टास्क के जरिए उनकी पोल खोली।

    रोहित शेट्टी ने दिया शॉक बैंड टास्क 

    रोहित शेट्टी ने घरवालों को एक करंट ब्लेट (शॉक बैंड) पहनाकर एक टास्क दिया। जिसका मकसद प्रतियोगियों का झूठ पकड़ना था। स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे इस बार खास फोकस में रहे। प्रणीत ने पहले कई मौकों पर सलमान खान, शाहरुख खान और अजय देवगन जैसे बड़े बॉलीवुड सितारों का मजाक उड़ाया था।

    इसी बात पर मजाकिया अंदाज में रोहित शेट्टी ने प्रणीत से कहा- शाहरुख का, सलमान का, अजय का सबका बदला लेगा रे तेरा शेट्टी। यह सुनकर प्रणीत हंस पड़े और घर का माहौल थोड़ा हल्का हो गया।

    तान्या का दुबई ट्रिप का झूठ भी हुआ बेनकाब

    टास्क के दौरान तान्या मित्तल की पोल भी खुली। तान्या ने घर में यह कहानी सुनाई थी कि वह बकलावा मिठाई खाने के लिए दुबई जाती हैं। हालांकि, रोहित शेट्टी के टास्क में तान्या ने स्वीकार किया कि यह कहानी पूरी तरह से झूठी थी। उनके इस खुलासे ने दर्शकों और घरवालों को चौंका दिया।

    ज्योतिष की भविष्यवाणी से बिग बॉस 19 में हलचल 

    इसके अलावा बिग बॉस 19 हाउस में आईं सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने घरवालों का भविष्य बताया। फरहाना को सफलता की सही परिभाषा न जानने पर फटकार मिली, जबकि अमाल मलिक को खुद का सबसे बड़ा दुश्मन बताया गया। ये भविष्यवाणियाँ सुनकर दोनों चौंक गए। वहीं, ज्योतिषी ने तान्या मित्तल को बताया कि वह जीवन में 'बुली' हुई हैं, यह सुनकर तान्या फफक पड़ीं और भावुक होकर रोने लगीं।इस हफ्ते कौन बाहर होगा यह अभी स्पष्ट नहीं है। लेकिन रोहित शेट्टी की एंट्री और उनके टास्क ने शो को और भी मनोरंजक बना दिया है।

    Mithilesh Yadav
    By Mithilesh Yadav

    वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts