Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Bigg Boss 15: जंगल थीम पर आधारित होगा इस बार बिग बॉस का घर, इस दिन होगा शो का ग्रैंड प्रीमियर

मुंबई। टेलीविजन के मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का 15वां सीजन अगले महीने से शुरू हो रहा। करण जौहर ने फिनाले एपिसोड के दौरान इसकी जानकारी दी। इसके अलावा कलर्स टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो के बारे में जानकारी देते हुए एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है। इसके मुताबिक यह शो 2 अक्टूबर से कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। इस शो को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ही होस्ट करेंगे।

प्रीमियर की तारीख

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें सलमान खान सीजन की खास बातों की ओर ध्यान दिलाते हैं। जारी प्रोमो के मुताबिक बिग बॉस 15 जंगल थीम पर आधारित है। चैनल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हर सीजन में होता है एक नया ट्विस्ट! #बिगबॉस का ये सीजन भी लाएगा सदस्यों के लिए नई-नई समस्याएं। सफर होगा उनका, मगर एंटरटेनमेंट हमारा। तो क्या रेडी हैं आप, बिग बॉस 15 की प्रीमियर नाइट के लिए? 2 अक्टूबर से शनिवार-रविवार रात 9.30 बजे और सोमवार-शुक्रवार 10.30 बजे, केवल कलर्स पर।‘रात 9:30 बजे ट्यून इन करें।’ [embed]https://www.instagram.com/p/CT90ipGBqeF/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

फैंस का रिएक्शन

इस पोस्ट पर एक फैन ने लिखा- ‘जल्दी आओ, इंतजार नहीं हो रहा।‘ एक यूजर ने लिखा- ‘बहुत एक्साइटेड हूं।‘ एक ने कहा- ‘मेगा मास्टर सलमान खान।‘ वहीं कई यूजर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को भी याद किया और कहा कि सिड की बहुत याद आएगी।

आसान नहीं होगी राह

वीडियो में सलमान खान जंगल में हैं। जहां एक खूबसूरत सा पेड़ है जिसका नाम ‘विश्वसुंट्री’ है। सलमान मॉस्क्यूटो रैकेट से मच्छर मारते हैं फिर वह पूछते हैं कि ‘सोने की सुविधाएं यहां कहां हैं?’ ‘विश्वसुंट्री’ की आवाज बनीं रेखा कहती हैं कि ‘यहां नींद कहां आएगी। इस जंगल की सर्द हवाएं उन्हें सताएगी।‘
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts