जबलपुरमध्य प्रदेश

बड़े पिता की हैवानियत : 14 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, जेल में हैं पीड़िता के माता-पिता

जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में बड़े पिता की घिनौनी हरकत का शिकार 14 साल की मासूम हो गई। बड़े ताऊ ने ही मासूम के साथ कई दिनों तक दुष्कर्म किया। मासूम असहनीय दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाई जिसके बाद दुष्कर्म का राज खुल पाया। किशोरी ने थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। किशोरी के माता-पिता एक मामले में जेल में बंद हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर अग्निकांड का आरोपी गिरफ्तार : VIDEO में देखें 7 लोगों की मौत के गुनहगार का कबूलनामा

पीड़िता के माता-पिता जेल में हैं बंद

माढ़ोताल पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बालिका के माता -पिता कुछ समय पहले एक आपराधिक प्रकरण में गिरफ्तार हुए थे। जेल जाने से पूर्व उन्होंने अपनी बेटी को उसके बड़े पिता को सौंपा था। तब से पीड़िता बड़े पिता विशाल जैन के साथ रह रही थी। विशाल की पत्नी कुछ समय पहले मायके चली गई। तब घर में किशोरी और विशाल जैन ही रह गए थे। किशोरी के मुताबिक, बड़े पिता उसे लगातार अपने हवस का शिकार बना रहे थे।

असहनीय दर्द से खुला राज

मासूम असहनीय पीड़ा से परेशान हुई तो पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई। पड़ोसियों की मदद से किशोरी थाने पहुंची। वहां बड़े पिताकी करतूत उजागर कर दी। पुलिस ने रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को पुलिस ने वन स्टाप सेंटर भिजवा दिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button