PlayBreaking News

6 से 12 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला, इन दो वैक्सीन को मिली मंजूरी

Follow on Google News
6 से 12 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला, इन दो वैक्सीन को मिली मंजूरी
देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को बच्चों के वैक्सीनेशन पर बड़ा फैसला सामने आया है। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को 6 से 12 साल के बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए मंजूरी दी है। बता दें कि ये फैसला DCGI की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी (SEC) की मीटिंग के बाद आया है।

5 से 12 साल के बच्चों को लगेगी ये वैक्सीन

DCGI ने 5 से 12 साल के बच्चों को आपातकालीन इस्तेमाल के लिए Corbevax वैक्सीन लगाने की भी इजाजत दे दी है।

12 साल के ज्यादा उम्र के बच्चों को लगेगा ये टीका

12 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए 'ZyCoV-D' की 2 डोज वाली वैक्सीन को इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी गई है।

मार्च में 12 से 15 साल के बच्चों को लगी थी वैक्सीन

इससे पहले मार्च के महीने में 12 से 15 साल तक के बच्चों को कोविड से बचाव के लिए वैक्सीन लगाया गया था। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर सरकार की कोशिश है कि हर एज ग्रुप के बच्चों के वैक्सीन मुहैया कराई जाए।

बच्चों में कोरोना के XE वैरिएंट के लक्षण

कोविड-19 के पिछले वैरिएंट्स की तुलना में XE वैरिएंट को ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि बच्चों को इस नए वैरिएंट के संक्रमण से बचाकर रखा जाए। बच्चों में ये लक्षण दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  • बुखार
  • नाक बहना
  • गले में दर्द
  • शरीर में दर्द
  • सूखी खांसी
  • उल्टी आना
  • लूज मोशन

कोरोना से बचने के लिए ये सावधानी बरतें

  • सभी को वैक्सीन जरूर लगवाना चाहिए और समय पर अपनी बूस्टर डोज लें।
  • जब भी भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाएं हमेशा मास्क पहनकर रहें।
  • पब्लिक प्लेस पर कपड़े के मास्क की जगह सर्जिकल मास्क या N95 मास्क का ही इस्तेमाल करें।
  • सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, लोगों से कम से कम 2 गज की दूरी बनाकर रखें।
  • बाहर से आने के बाद हाथों को अच्छी तरह से सैनिटाइज करें और साबुन से धोएं।
  • कहीं बाहर से आने पर नहाएं और अपने कपड़े वॉश करें।
  • सर्दी-खांसी से बचाव रखें और गरारे करते रहें।
  • इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल और सब्जियों का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- Corona Virus : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2483 नए मामले, कल की तुलना में केस कम
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts