Bigg Boss 19 Grand Premiere:बिग बॉस में टीवी और फिल्म स्टार्स के साथ डिजिटल इंफ्लूएंसर्स की धमाकेदार एंट्री, घर के अंदर बढ़ेगा तड़का

बिग बॉस में टीवी और फिल्म स्टार्स के साथ डिजिटल इंफ्लूएंसर्स की धमाकेदार एंट्री, घर के अंदर बढ़ेगा तड़का
bigg boss-19
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। साल का सबसे चर्चित और मोस्ट अवेटेड रिएलिटी शो बिग बॉस 19 का धमाकेदार आगाज हो गया है। सलमान खान ने ग्रैंड प्रीमियर में जबरदस्त एंट्री लेकर माहौल बना दिया। उन्होंने अपनी ही फिल्म ऐसा पहली बार हुआ है पर परफॉर्म कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स की एंट्री कराई गई।  

    बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

    टीवी और फिल्म स्टार्स

    अश्नूर कौर-  पटियाला बेब्स, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शो की फेमस एक्ट्रेस।

    गौरव खन्ना-  अनुपमा के अनुज कपाड़िया के रोल से पॉपुलर, हाल ही में सेलेब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया जीते।

    अभिषेक बजाज-  टीवी से फिल्मों तक का सफर, स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड डेब्यू।

    कुनिका सदानंद- 100 से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुकीं सीनियर एक्ट्रेस।

    फरहाना खान- मॉडल और फिल्म अभिनेत्री। 

    लेखक और फिल्ममेकर

    जीशान कादर- गैंग्स ऑफ वासेपुर के लेखक, अभिनेता और निर्देशक।

    मॉडल्स और पेजेंट विनर्स

    तान्या मित्तल- मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स 2018, बिजनेसवुमन।

    नेहल चूड़ासमा- मिस यूनिवर्स इंडिया।

    बसीर अली- मॉडल और एक्टर, स्प्लिट्सविला 10 विनर।

    विदेशी कंटेस्टेंट

    नतालिया जिनकोया (जैनोसजेक)- पोलैंड की एक्ट्रेस और मॉडल, हाल ही में हाउसफुल 5 में नजर आईं।

    म्यूजिक और डांस स्टार्स

    अमाल मलिक- मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर, जय हो, एमएस धोनी, कबीर सिंह जैसे हिट गानों के पीछे का नाम।

    डिजिटल क्रिएटर्स और कॉमेडियन

    नगमा मिराजकर- डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और फैशन इंफ्लुएंसर।

    प्रणीत मोरे-  कॉमेडियन और आरजे, बाप को मत सिखा जैसे शोज से फेमस।

    मृदुल तिवारी-  यूट्यूबर और एक्टर, अपने कॉमेडी स्केच के लिए मशहूर।

    आवेज दरबार-  पॉपुलर कोरियोग्राफर और यूट्यूबर।

    रीजनल स्टार्स

    नीलम गिरी-  भोजपुरी फिल्मों की धक-धक गर्ल।

    स्टेज पर कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस

    अश्नूर कौर ने इललीगल वेपन 2.0 गाने पर डांस कर महफिल जमा दी। नगमा मिराजकर और आवेज दरबार ने साथ में परफॉर्म करके दर्शकों को एंटरटेन किया। मिस यूनिवर्स इंडिया नेहल चूड़ासमा की एंट्री भी काफी खास रही। गौरव खन्ना ने मैं हूं ना गाने पर स्टेज पर आग लगा दी। एक्ट्रेस नतालिया जिनकोया ने सलमान खान की फिल्म के गाने कैरेक्टर ढीला है गाकर सबको इंप्रेस किया। भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के डांस कर सबका दिल जीत लिया।

    इस बार बिग बॉस 19 का घर टीवी, बॉलीवुड, म्यूजिक, डिजिटल और रीजनल इंडस्ट्री के सितारों से भरा हुआ है। सलमान खान के होस्टिंग अंदाज और कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाले ड्रामे से शो और भी रोचक होने वाला है।

    People's Reporter
    By People's Reporter

    Latest Posts