इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेश

MP Nagar Nigam Elections 2022 : EVM में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, शाम 5 बजे तक प्रदेश में 61% मतदान, भोपाल में सबसे कम हुई वोटिंग

मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 11 नगर निगम समेत कुल 133 नगरीय निकायों में वोटिंग हुई। प्रदेशभर में शाम 5 बजे तक 61% वोटिंग हुई। आगर-मालवा जिले में सबसे ज्यादा 88% मतदान हुआ। प्रदेश में सबसे कम वोटिंग भोपाल जिले में हुई है। देर रात मिले फाइनल डाटा के अनुसार भोपाल में 51.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, बुरहानपुर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली और सतना शामिल हैं। पहले चरण में 11 नगर निगम, 36 नगर पालिका और 86 नगर परिषद में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चला। कुल 133 नगरीय निकायों के लिए 13,148 पोलिंग बूथ पर वोट गए हैं। नतीजे 17 जुलाई को आएंगे। 11 नगर निगम के लिए महापौर पद के लिए 101 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, तीनों निकाय में पार्षद के लिए 2808 पदों पर वोटिंग हुई। इनके लिए 11,250 उम्मीदवार मैदान में हैं।

डबरा में विधायक की गाड़ी पर पथराव

ग्वालियर के डबरा में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे जब वार्ड क्रमांक 11 में मतदान केंद्र पर पहुंचे तो कुछ लोगों ने विधायक की गाड़ी पर पथराव कर दिया और कार्यकर्ताओं के साथ भी मारपीट की। विधायक की गाड़ी के शीशे भी टूट गए हैं। कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे। उनका कहना है कि डेढ़ घंटे तक थाने में उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े

सागर में भाजपा पर कांग्रेस ने फर्जी वोटिंग का आरोप लगाया। उज्जैन में कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता भिड़ गए। यहां BJP नेता ने वोटिंग करते हुए वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। भोपाल में बड़ी गड़बड़ी सामने आई। प्रत्याशी के नाम लिखी टेबल पर EVM रख दी गई।

लोधीपुरा में हुई मारपीट

इंदौर में वोटिंग के दौरान विधानसभा 4 के लोधीपुरा वार्ड-69 में कांग्रेस प्रत्याशी शिखा मधुसुधन के समर्थक सुनील सोलंकी के साथ मतदान केंद्र में मारपीट की गई। आरोप है कि विधायक मालिनी गौड के बेटे एकलव्य के समर्थकों ने उन्हें पीटा है। वहां मौजूद लोगों ने इस मारपीट का वीडियो बना लिया।

सतना में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ केस दर्ज

सतना के वार्ड क्रमांक 9 में मंगलवार रात महिला मतदाताओं को साड़ी बांटने से संबंधित शिकायत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। इसे संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने टीआई कोलगवां को जांच के निर्देश दिए थे। जांच के बाद थाना कोलगवां में वार्ड क्रमांक 9 की कांग्रेस प्रत्याशी रीना पटनहा एवं पति प्रमोद पटनहा के खिलाफ 171(B),171(E),171(F),188 एवं 34 भादवि का अपराध दर्ज किया गया है। मतदाता को दी गई एक साड़ी भी जब्त की गई है।

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया मतदान।
दतिया में मप्र के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मतदान किया।
जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने वोट डाला।
भोपाल में वोट डालने के बाद बीजेपी के पूर्व सांसद आलोक संजर और कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा।
भोपाल निर्वाचन आयुक्त बी पी सिंह ने अपनी पत्नी के साथ चार इमली स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला।

हंगामा करने पर पूर्व पार्षद को थाने लाई पुलिस

ग्वालियर में मतदान के दौरान हंगामा कर रहे पूर्व पार्षद शिवदयाल छईया को बहोड़ापुर पुलिस अपने साथ थाने ले आई। जहां समझाइश देकर उसे घर पहुंचा दिया गया। बहोड़ापुर टीआई अमरसिंह सिकरवार ने बताया कि पूर्व पार्षद द्वारा डीआरपी लाइन स्थित मतदान केंद्र पर विवाद किया जा रहा था, जिससे उन्हें थाने लाया गया था। छईया को पुलिस द्वारा ले जाने की सूचना पर उनके परिजन भी बहोड़ापुर थाने में जुट गए।

जीवाजीगंज में समर्थकों में तनातनी

जनकगंज थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज में भी भाजपा एवं कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थकों में तनातनी हो गई। हालांकि मौजूद पुलिस बल ने तुरंत दोनों पक्षों को अलग-अलग करवा दिया, जिससे स्थिति नहीं बिगड़ सकी।

भोपाल में मतदान केंद्र बदल गए

भोपाल में कई लोगों के मतदान केंद्र ही बदल गए। वार्ड 83 के कई लोगों को वोट डालने के लिए 81 और 82 का मतदान केंद्र मिला। समीर केरकेट्टा ने बताया कि उन्होंने अपना वोट वार्ड 83 में डाला, लेकिन माता-पिता का वार्ड चेंज हो गया।

दमोह में बुजुर्ग महिला की मौत

दमोह में मतदान केंद्र पर पहुंचीं 90 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शहर के मागंज वार्ड 4 में रहने वाली कमल रानी सुबह 9 बजे मतदान केंद्र नॉरबिट स्कूल में मतदान करने के लिए पहुंची थी। ईवीएम का बटन दबाने से पहले उन्हें चक्कर आ गया और जमीन पर गिर गई। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ग्वालियर में युवक की मौत

ग्वालियर में पोलिंग बूथ के पास चली गोली। जिसमें युवक की मौत हो गई। ये घटना बीवीएम कॉलेज के पास की बताई जा रही है। थाटीपुर टीआई पंकज त्यागी ने घटना का कारण माता-पिता से झगड़े के बाद खुद ने ही माउजर से गोली मारी है। मृतक का नाम भानु गुर्जर जमुना नगर थाटीपुर (25) निवासी है।

गोविंदपुरा विधायक कृष्णा गौर ने अपना वोट डाला।
हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने पत्नी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला।
भोपाल में कांग्रेस की महापौर प्रत्याशी विभा पटेल ने बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी पहुंचकर किया मतदान
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने सपत्नीक 74 बंगले स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।
भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सपरिवार पहुंचकर मतदान किया।

इंदौर में पुष्यमित्र भार्गव ने किया मतदान

भाजपा महापौर प्रत्याशी पुष्पमित्र भार्गव पत्नी सहित जूनी इंदौर स्थित जूना चिंतामन गणेश मंदिर पहुंचे और पूजन कर जीत का आशिर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने रणजीत हनुमान मंदिर में भी जाकर पूजन किया। भाजपा के महापौर प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव ने सपरिवार पहुंचकर मतदान किया।

ग्वालियर में कांग्रेस महापौर प्रत्याशी शोभा सिकरवार ने अपने पति विधायक सतीश के साथ वोट डाला।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम चुनाव इंदौर के लिए सपरिवार मतदान किया।
भोपाल में बीजपी की मेयर प्रत्याशी मालती राय ने परिवार के साथ वोट डालीं।

इंदौर के कई वार्ड में EVM खराब

इंदौर के कई वार्ड में EVM खराब होने की सूचना है। मतदान आधे घंटे की देरी से शुरू हुआ। वार्ड 17 के बूथ 471, वार्ड 80 के बूथ 2090 में मशीन खराब होने से मतदान 20 मिनट देरी से शुरू हुआ। चंदन नगर वार्ड 2 के बूथ 13 में मशीन में खराबी आने से वोटिंग शुरू होने में देरी हुई।

पहले चरण में यहां चुनाव

  • 11 नगर निगम : भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, उज्जैन, सागर, सिंगरौली, सतना।
  • 36 नगर पालिका : राजगढ़, ब्यावरा, सीहोर, विदिशा, गंजबासौदा, डबरा, गुना, अशोकनगर, दतिया, पनागर, सिहोरा, अमरवाड़ा, सिवनी, वारा सिवनी, नरसिंहपुर, करेली, गोटेगांव, गाड़रवाड़ा, बड़नगर, नीमच, शाजापुर, मंदसौर, सागर, मकरोनिया बुजुर्ग, रहली, छतरपुर, दमोह, पन्ना, इटारसी, बैतूल, आमला, हरदा, उमरिया, श्योपुर, पोरसा, अंबाह।
  • 86 नगर परिषद : खुजनेर, सुठालिया, सिलवानी, बाडी, बरेली, बेटमा, देपालपुर, गौतमपुरा, हातोद, महूगांव, मानपुर, राऊ, सांवेर, बदनावर, शाहपुर, आंतरी, भितरवार, बिलौआ, पिछोर, मोहना, बदरवास, खानियाधाना, रन्नौद, शाढौरा, बड़ौनीखुर्द, बरेला, भेड़घाट, बरघाट, तेंदूखेड़ा, सांईखेड़ा, चिचली, सालीचौका, विजयराघवगढ़, कैमोर, जीरन, आलोट, ताल, मक्सी, बड़ौद, नगरी, बागली, करनावद, हाटपिपल्या, कन्नौद, सतवास, लोहारदा, कांटाफोड़, खातेगांव, नेमावर, शाहपुर, बिलहरा, सुरसी, खजुराहो, राजनगर, हरपालपुर, पथरिया, हिंडोरिया, बल्देवगढ़, खरगापुर, निवाड़ी, तरीचकलां, ओरछा, ककरहटी, अजयगढ़, देवेंद्रनगर, हनुमना, मउगंज, नईगढ़ी, चित्रकूट, उचेहरा, जैतवारा, कोठी, बिरसिंहपुर, सोहागपुर, शाहपुर (बैतूल), खिरकिया, टिमरनी, सिराली, नौरोजाबाद, चंदिया, अमरकंटक, लहार, मिहोना, आलमपुर, दबोह, रौन।

MP में कुल 347 निकायों में चुनाव

    • पहले चरण में 133 निकायों पर 6 जुलाई को होगी वोटिंग।
    • दूसरे चरण में 214 निकायों पर वोटिंग 13 जुलाई को होगी।
    • पहले चरण के नतीजे 17 जुलाई को आएंगे।
    • दूसरे चरण के नतीजे 18 जुलाई को आएंगे।
    • प्रदेश में 19, 977 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
    • मतदान के लिए 87,937 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
    • चुनाव ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे।
    • मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा।

किस नगर निगम में कितने वोटर

नगर निगम वोटर
  ग्वालियर   10,68,267
  सागर   2,22,584
  सतना   2,14,188
  सिंगरौली   2,05,886
  जबलपुर   9,76,061
  छिंदवाड़ा   1,90,742
  भोपाल   17,06,735
  खंडवा   1,75,644
  बुरहानपुर   1,77,666
  इंदौर   18,35,955
  उज्जैन   4,61,169

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button