राष्ट्रीय

उत्तराखंड में बड़ा हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, 6 की मौत; CM धामी ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

उत्तराखंड में रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 28 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, हादसा उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सटे बॉर्डर के पास हुआ है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली में करीब 35-40 लोग सवार थे। ये सभी लोग उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के निवासी हैं। आज सुबह करीब 9 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से यूपी क्षेत्र स्थित उत्तम नगर के गुरुद्वारे में मत्था टेकने आ रहे थे। तभी अचानक तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।

ये गुरुद्वारा सिरसा चौकी के किच्छा- खटीमा मार्ग पर है। यहां पर हर रविवार को गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ और लंगर का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें शामिल होने के लिए श्रद्धालु ट्रॉली में सवार होकर निकले थे। लेकिन, हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड : मसूरी-देहरादून रोड पर बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; कई यात्री घायल

राहत एवं बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने ही तत्काल पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसएसपी सहित पुलिक के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल, मौके पर मौजूद पुलिस और जिला प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

घायलों में बच्चे भी शामिल

मृतकों की हुई पहचान

  • सुमन कौर (15 वर्षीय) पुत्री भजन सिंह
  • आकाशदीप (8 वर्षीय) पुत्र गुरवेज
  • राजा (6 वर्षीय) पुत्र विक्रम सिंह
  • गुरुनामो बाई पत्नी सोहन सिंह (30 वर्षीय)
  • जस्सी (35 वर्षीय) पत्नी सुखविंद और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हुई है।

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड : टिहरी में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; 5 लोगों की मौत

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम

हादसे में भाग्यश्री पुत्री केवल निवासी किच्छा (14 वर्षीय), महेंद्र सिंह पुत्र सरदार सिंह (60 वर्षीय), सुखविंदर कौर पुत्री जसवंत सिंह (23 वर्षीय), लक्ष्मी कौर पुत्री जसवंत सिंह (21 वर्षीय), अमृता कौर पत्नी संजय सिंह (20 वर्षीय), गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह (19 वर्षीय), परमजीत कौर पत्नी जोगिंदर सिंह (23 वर्षीय), मनजीत कोर, जशन प्रीत (13 वर्षीय), हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह (7 वर्षीय), सोनिया मंदिर पुत्री मनजीत (10 वर्षीय), कोमल पुत्री मनजीत (19 वर्षीय), दलजीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह (10 वर्षीय), नमन पुत्र करतार सिंह (14), राज (27 वर्षीय), अमृत पुत्र बूटा सिंह (6 वर्षीय), पूर्ण सिंह (50 वर्षीय), गुरप्रीत पुत्र करनाल (10 वर्षीय), सोना सिंह पुत्र गुरप्रीत (25 वर्षीय), पिंकी पुत्री सतनाम (22 वर्षीय), परमजीत पत्नी जसवंत सिंह (30 वर्षीय), रमन कोल पुत्री जसवंत सिंह (6 वर्षीय) घायल हुए हैं।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई

CM ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपए, सामान्य रूप से घायलों को 25 हजार रुपए तथा सभी घायलों के मुफ्त में इलाज की घोषणा की है। इसके साथ ही घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए हैं।

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button