Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, नहर में गिरी बस, 5 महिलाओं सहित 9 की मौत

आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बस नहर में गिर गई। इस हादसे में 5 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। बस ड्राइवर भी मृतकों में शामिल है। [embed]https://twitter.com/ANI/status/1471063665721761793[/embed]

बस में सवार थे 47 यात्री

जानकारी के अनुसार यह हादसा पश्चिम गोदावरी में जंगारेड्डीगुदेम मंडल में जलेरू के पास बुधवार को हुआ है। बस में 47 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि ड्राइवर समेत 9 लोगों की हादसे में मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विस्वा भूषण हरिचंदन ने हादसे पर दुख जताया है। राज्यपाल ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि घायलों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

मृतकों के परिजनों 5-5 लाख की आर्थिक मदद

आंध्र प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पश्चिम गोदावरी के जंगारेड्डीगुदेम मंडल में जलेरू में हुए हादसे पर दुख जताया है। साथ ही उन्होंने सभी मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक मदद का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के लिए प्रशासन से हर संभव कदम उठाने का आदेश दिया। ये भी पढ़ें: आर्यन खान को हर हफ्ते नहीं लगानी होगी NCB में हाजिरी, लेकिन SIT के बुलावे पर जाना पड़ेगा दिल्ली; कोर्ट ने सुनाया ये फैसला
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts