MP में 27 को एक बार फिर वैक्सीनेशन का महाअभियान, पीले चावल देकर टीका लगाने का दिया जाएगा न्यौता

महाअभियान को सफल बनाने के लिए 25 सितंबर से लोगों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित करने के लिए डोंडी पिटवाई जाए और घर-घर पीले चावल देकर उन्हें आमंत्रित किया जाए।
Follow on Google News
भोपाल। मप्र में वैक्सीनेशन का चौथा महाअभियान 27 सितंबर को होगा। इसकी तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला क्राइसिस मैनेजमेंट समिति के सदस्यों के साथ बातचीत की। उन्होंने कहा कि महाअभियान को सफल बनाने के लिए 25 सितंबर से लोगों को वैक्सीन लगवाने प्रेरित करने के लिए डोंडी पिटवाई जाए और घर-घर पीले चावल देकर उन्हें आमंत्रित किया जाए। सीएम ने कहा कि 27 सितंबर को चलने वाले वैक्सीनेशन महाअभियान को जनता का अभियान बनाना है।

वैक्सीनेशन की स्थिति

  • प्रदेश की आबादी में से 85 लाख 90 हजार लोगों को प्रथम डोज लगना बाकी है।
  • अभी तक 4 करोड़ 63 लाख 60 हजार को पहला डोज लग चुका है।
  • दूसरा डोज अभी तक एक करोड़ 35 लाख 20 हजार लोगों को लग सका।

महाअभियान में लगी वैक्सीन

  • 21 जून को पहले महाअभियान में 17.62 हजार को डोज लगाया गया।
  • 25 अगस्त को दूसरे महाअभियान में 24.94 लाख लोगों को डोज लगा।
  • 27 सितंबर को तीसरे महाअभियान में 29.22 लाख लोगों को डोज लगाया गया।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts