PlayBreaking News

भोपाल में चाचा बना हैवान : घुमाने के बहाने 7 साल की भतीजी को ले गया जंगल, किया गंदा काम; पुलिस ने पकड़ा, फोन में देखता था पोर्न वीडियो

Follow on Google News
भोपाल में चाचा बना हैवान : घुमाने के बहाने 7 साल की भतीजी को ले गया जंगल, किया गंदा काम; पुलिस ने पकड़ा, फोन में देखता था पोर्न वीडियो
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक चाचा ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोप है कि 7 साल की मासूम भतीजी के साथ उसी के 20 साल वर्षीय चाचा ने ज्यादती की है। आरोपी मासूम को बाजार घुमाने के बहाने जंगल ले गया और उसके साथ गलत काम किया। तभी गश्त पर निकले पुलिस जवानों को झाड़ियों में हलचल दिखी और उन्होंने आरोपी चाचा को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

घुमाने के बहाने जंगल ले गया आरोपी चाचा

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला राजधानी के पिपलानी क्षेत्र का है। जहां 20 साल के चाचा ने अपनी 7 साल की भतीजी के साथ दरिंदगी की। आनंद नगर चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि, बच्ची घर पर खेल रही थी और उसकी मां घर के कामों में व्यस्त थी, जबकि पिता काम पर गए थे। उसी समय बच्ची का चाचा आया और बाजार से सब्जी लाने के साथ ही भतीजी को घुमा लाने की बात कही। जिसके बाद वो बाइक पर भतीजी को लेकर जंगल की तरफ चला गया और वहां उसके साथ ज्यादती की। उसी दौरान गश्त पर निकले पुलिस कर्मियों को झाड़ियों में कुछ हलचल नजर आई। जब जवानों ने टॉर्च जलाई तो आरोपी को गलत काम करते हुए पकड़ लिया। पुलिस आरोपी और बच्ची को थाने ले आई, जिसके बाद उसके घर पर फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही बच्ची की मां पुलिस थाने पहुंची।

आरोपी के फोन से मिले पोर्न वीडियो के लिंक

जब पुलिस ने घटनास्थल से जब्त आरोपी के मोबाइल की जांच की तो उसमें पोर्न वीडियो के लिंक मिले। इससे पता चला कि आरोपी पोर्न देखता था। पुलिस आरोपी के मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराएगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल से चौंकाने वाले डेटा सामने आ सकता है। ये भी पढ़ें- आयुर्वेद पर्व 2025 में पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, भोपाल के खुशीलाल आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में करेंगे आरोग्य मेले का शुभारंभ
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts