Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert :भोपाल के कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई

भोपाल के कई इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती, 6 घंटे तक बंद रहेगी सप्लाई
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के करीब 30 इलाकों में शनिवार को बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य किए जाने के कारण कुछ क्षेत्रों में डेढ़ घंटे से लेकर करीब 6 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। ऐसे में लोगों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    इन बड़े इलाकों में रहेगा असर

    बिजली कटौती का असर शहर के कई बड़े इलाकों में देखने को मिलेगा। इनमें होशंगाबाद रोड, बावड़ियाकलां, मिसरोद फेस-2, जोगीपुरा, नीम रोड, भैंसाखेड़ी और मालवीय नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

    सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक

    इस दौरान होशंगाबाद रोड, सागर रॉयल विला एंड होम्स, सुरेंद्र लैंडमार्क, फॉरच्यून ग्लोरी, मिसरोद फेस-2, बावड़ियाकलां, गणेश नगर, ओपेल डेवलपर्स, एमएलए रेस्ट हाउस, मालवीय नगर, वल्लभ नगर, भीम नगर और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

    Breaking News

    सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

    भैंसाखेड़ी, मंडी बैरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों में इस समय के दौरान बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

    ईशान ग्रांड कॉलोनी, गुंज नगर और आसपास के इलाकों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली कटौती रहेगी।

    दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक

    पुलिस सीआई कॉलोनी, वसुंधरा, बैंक कॉलोनी, न्यू कॉलोनी, जिंसी अहिरपुरा, अमरनाथ कॉम्पलेक्स, हम्माल कॉलोनी, जोगीपुरा, नीम रोड, प्रेमदीपुरा और आसपास के क्षेत्रों में करीब 5 घंटे तक बिजली बंद रहेगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

    Latest Posts