Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Power Cut Alert :भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद

भोपाल के करीब 40 इलाकों में मंगलवार को बिजली कंपनी के मेंटेनेंस कार्य के कारण 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। सर्वधर्म, रामेश्वरम कॉलोनी, हर्षवर्धन नगर, गायत्री विहार समेत कई क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर सप्लाई प्रभावित होगी। लोगों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी काम पहले ही निपटा लें।
भोपाल के 40 इलाकों में कल बिजली कटौती, 4 से 6 घंटे तक रहेगी सप्लाई बंद
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल के कई इलाकों में मंगलवार को कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस का काम किए जाने के कारण करीब 40 क्षेत्रों में 4 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। ऐसे में लोगों को जरूरी काम पहले ही निपटाने की सलाह दी गई है।

    मेंटेनेंस के कारण रहेगी बिजली बंद

    बिजली कंपनी के अनुसार शहर के अलग-अलग इलाकों में लाइन और उपकरणों की मरम्मत व रखरखाव का काम किया जाएगा। इसी वजह से निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

    कई बड़े इलाकों पर पड़ेगा असर

    इस बिजली कटौती का असर सर्वधर्म, रामेश्वरम् कॉलोनी, हर्षवर्धन नगर, गायत्री विहार और गुलाबी विहार जैसे बड़े इलाकों में भी देखने को मिलेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी काम पहले ही पूरे कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

    सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक

    फतेहगढ़, सदर मंजिल, मालीपुरा, इमामी गेट चौराहा और आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

    सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक

    सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

    सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक

    किलनदेव टॉवर और उसके आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

    Breaking News

    सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक

    लेक पर्ल गार्डन, आदित्य एवेन्यू, गार्डन स्टेट, सुविधा विहार, सूरज नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली कटौती रहेगी।

    सुबह 10 से शाम 4 बजे तक

    रामेश्वरम फेस-बी, सिल्वर स्टेट, नंद गांव, गायत्री विहार फेस-3, ऋषिकेश विहार, मीनाक्षी प्लानेट, आदि परिसर फेस-2, कादंबरी, गुलाबी नगर, प्रियदर्शनी, आशिमा रॉयल सिटी, लैंडमार्क और अमृत होम्स सहित आसपास के इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

    अन्य प्रभावित इलाके

    पीएंड कॉलोनी, मेट्रोलॉजिकल कॉलोनी, निराला नगर, द्वारकापुरी, एकता मार्केट, संजय कॉम्पलेक्स, सीआई होम्स और हर्षवर्धन नगर समेत आसपास के क्षेत्रों में भी सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts