PlayBreaking News

प्रदेश के 14,447 श्रमिकों को के खातों में जाएगी अनुग्रह राशि, सीएम शिवराज आज संबल योजना में 321 करोड़ की राशि करेंगे ट्रांसफर

अंतरित की जाने वाली राशि में संबल योजना के 13 हजार 769 प्रकरणों में 307 करोड़ 23 लाख रूपये तथा निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता राशि के 706 प्रकरणों में 14 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि शामिल हैं।
Follow on Google News
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खरगोन दौरे पर रहेंगे। इस दौरान खरगोन जिले के झिरन्या से मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना एवं निर्माण श्रमिकों के लिए अनुग्रह सहायता योजना में 14 हजार 475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ 35 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे। अंतरित की जाने वाली राशि में संबल योजना के 13 हजार 769 प्रकरणों में 307 करोड़ 23 लाख रूपये तथा निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता राशि के 706 प्रकरणों में 14 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि शामिल हैं। बता दें कि है कि 4 मई 2021 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना में असंगठित क्षेत्र के 16 हजार 844 श्रमिक परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 379 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि सिंगल से अंतरित की गई। श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल और म.प्र. शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए जन्म से मृत्यु तक अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मंत्री बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि मण्डल द्वारा अनुग्रह सहायता योजना में सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और स्थाई अपंगता पर 2 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाती है।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts