PlayBreaking News

भोपाल : आईएएस नियाज खान का ट्वीट फिर चर्चा में, लिखा- अरब को नहीं बल्कि हिंदुओं को पहले भाई मानें मुसलमान

Follow on Google News
भोपाल : आईएएस नियाज खान का ट्वीट फिर चर्चा में, लिखा- अरब को नहीं बल्कि हिंदुओं को पहले भाई मानें मुसलमान
भोपाल। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस और पीडब्ल्यूओ विभाग में उप सचिव नियाज खान का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने कहा कि इस्लाम तो अरब का धर्म है। यहां तो सभी हिंदू थे। हिंदू से लोग मुस्लिम बनाए गए थे। इसलिए भले ही धर्म अलग-अलग हों, लेकिन लहू तो एक ही है। सभी एक संस्कृति का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे अरब की परंपराओं को आदर्श मानने से पहले भारत के हिंदुओं को अपना भाई मानें।

X बायो में लिखा, मरने के लिए तैयार

नियाज खान के X बायो ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। उन्होंने अपने प्रोफाइल में खुद को पर्यावरण प्रेमी और जलवायु परिवर्तन के लिए चिंतक बताया है। उन्होंने लिखा है, "भूरा रेगिस्तान, प्यार खून मांगता है, मरने के लिए तैयार और दवाओं में किस्मत" (Brown Desert, Love Demands Blood, Be Ready to Die & Destiny in Drugs) उनके इस बायो को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएँ आ रही हैं। कुछ लोग इसे उनकी गहरी सोच मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे नकारात्मक संदेश देने वाला मान रहे हैं।

नए नॉवेल से फिर छेड़ी बहस

नियाज खान ने हाल ही में अपने नए उपन्यास ‘Once I Was Black Man’ का कवर फोटो X पर पोस्ट किया है। इस उपन्यास में उन्होंने अश्वेत और श्वेत लोगों के बीच के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अंतर को उजागर किया है। उन्होंने लिखा कि हर पैरामीटर में श्वेतों से अश्वेत पीछे क्यों हैं, इस पर मैंने गहराई से चर्चा की है। उन्होंने यह भी कहा कि अश्वेत देशों में अंधविश्वास, भ्रष्टाचार, अज्ञानता, पर्यावरण प्रदूषण, अपराध, जनसंख्या वृद्धि और नकल करने की प्रवृत्ति आम है। उन्होंने कहा कि 115 अश्वेत देश इस मामले में एक जैसे हैं, जहाँ ईमानदारी की कोई कीमत नहीं होती।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

नियाज खान पहले भी अपनी बेबाकी और विवादित बयानों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने हिंदू-मुस्लिम एकता पर कई बार बयान दिए हैं, साथ ही बॉलीवुड और साहित्य जगत में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। इससे पहले उन्होंने मुगलों पर भी एक किताब लिखी थी, जिसमें उन्होंने सुझाव दिया था कि मुस्लिम शासकों द्वारा हिंदुओं पर किए गए अत्याचारों को स्वीकार किया जाना चाहिए। ये भी पढ़ें- IPL 2025 Schedule : 18वें आईपीएल सीजन का शेड्यूल का हुआ जारी, आरसीबी और केकेआर के बीच  22 मार्च को खेला जाएगा पहला मुकाबला
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts