ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

गीता के कर्मयोग और वेद पुराणों के ज्ञान से ही मानव विकास संभव : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

- 5 हजार से अधिक आचार्यों ने गीता का सस्वर पाठ कर गिनीज बुक में दर्ज किया नाम

रतलाम/भोपाल। राजधानी के लाल परेड मैदान पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्‍य आतिथ्‍य में संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल, भोपाल के प्रभारी एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्‍य कुमार काश्‍यप सहित प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री कृष्णा गौर, धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, साधु-संत और आमजन उपस्थित रहे।

गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने मुख्यमंत्री को कर्मयोगी बताते हुए कहा कि भगवद गीता एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गीता के कर्मयोग के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर गीता जयंती के साथ मुख्यमंत्री मोहन सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता भी मनाई गई।

मुख्यमंत्री ने गीता जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान और जन कल्याण पर्व की शुरुआत की। जन कल्याण अभियान 26 जनवरी 2025 तक चलेगा, जबकि जन कल्याण पर्व का समापन 26 दिसंबर 2024 को होगा। इस अभियान के तहत राज्य सरकार की 76 से अधिक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को पहुंचाने के लिए घर-घर दस्तक दी जाएगी। इसी समारोह में मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के हिसाब से 1576 करोड़ रुपए और गैस सिलेंडर पर सब्सिडी के रूप में 350 करोड़ रुपये अंतरित किए।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ विश्व कीर्तिमान

इस आयोजन की खास बात यह रही कि लगभग 5 हजार पंडितों और आचार्यों ने एक साथ सस्वर गीता के श्लोकों का पाठ किया, जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। यह आयोजन न केवल गीता के कर्मयोग संदेश को प्रचारित करने का माध्यम बना, बल्कि प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को बढ़ावा देने का प्रतीक भी साबित हुआ।

ये भी पढ़ें- भोपाल में 5 हजार से अधिक आचार्यों ने गीता पाठ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, CM डॉ. मोहन यादव को सौंपा सर्टिफिकेट

संबंधित खबरें...

Back to top button