भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल : पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

भोपाल। बालाघाट के लांजी से पूर्व विधायक किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने समरीते को भोपाल के कोलार के आर्चड पैलेस से पकड़ा है। इस कार्रवाई को लेकर भोपाल पुलिस का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, उच्च अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है।

ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई पुलिस

बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने भोपाल पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं दी है। दिल्ली ATS और IB उन पर नजर रख रही थी। फिलहाल अभी पुलिस की कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस पूर्व विधायक समरीते को दिल्ली लेकर रवाना हो गई है। पुलिस किशोर समरीते को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली ले गई है।

सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की दी थी धमकी

दरअसल, पूर्व विधायक किशोर समरीते ने सेंट्रल विस्टा को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। समरीते ने क्षेत्र की समस्याओं का हल नहीं निकलने पर बकायदा स्पीकर को पत्र लिखकर धमकी दी थी। समस्या को लेकर केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र में बम से उड़ाने की धमकी दी थी। बता दें कि सपा के टिकट पर लांजी से किशोर समरिते चुनाव जीते थे।

ये भी पढ़ें: CM शिवराज का बड़ा एक्शन : स्टूडेंट्स से अभद्रता पर झाबुआ SP को हटाया, जानें पूरा मामला

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

 

संबंधित खबरें...

Back to top button