भोपाल में भयानक आग!पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने धू-धू कर जली बिल्डिंग, दूर तक दिखा धुआं

भोपाल के निशातपुरा इलाके में पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित बिल्डिंग में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने धू-धू कर जली बिल्डिंग, दूर तक दिखा धुआं
Ai Generated

राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके में स्थित Elegant Business Square बिल्डिंग में बुधवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह बिल्डिंग पीपुल्स हॉस्पिटल के सामने स्थित है, जहां अचानक उठीं आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार ने आसपास के लोगों में दहशत फैला दी। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास के रास्तों पर यातायात को भी अस्थायी रूप से डायवर्ट करना पड़ा। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग से लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अब तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

Twitter Post

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

Latest Posts