भोपाल कोर्ट में मारपीट!पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे को जड़े थप्पड़

भोपाल की जिला अदालत में बुधवार को एक खतरनाक और हैरान कर देने वाली घटना घटी। पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे और अधिवक्ता अनंत संजर पर उनके साले विघुत भटनागर ने अचानक हमला कर दिया। जज और कोर्ट स्टाफ के सामने ही मारपीट हुई, जिसमें अनंत गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।
पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे को जड़े थप्पड़
FILE IMAGE
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल की जिला अदालत में बुधवार को एक हैरान कर देने वाली घटना घटी, पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे और वकील अनंत संजर पर उनके ही परिवार के सदस्यों ने कोर्ट परिसर में हमला कर दिया। यह वारदात इतनी अचानक हुई कि जज के सामने ही मारपीट शुरू हो गई और पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। अनंत संजर गंभीर रूप से घायल हुए और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जज के सामने हुई पिटाई

    अनंत संजर उस वक्त कोर्ट में थे, जब उनकी पत्नी से जुड़े एक मामले की काउंसलिंग चल रही थी। तभी उनके परिजनों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। इस हमले में संजर की गंभीर चोटें आईं और उनके कपड़े तक फट गए। जज और कोर्ट स्टाफ को देखकर भी हमलावरों ने रुकने का नाम नहीं लिया। इस घटना ने अदालत की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

    ये भी पढ़ें: भोपाल हनुमानगंज थाने में भयंकर आग, 30 वाहन जलकर खाक! शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका

    आरोपी पर गंभीर आरोप

    अनंत संजर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके साले विघुत भटनागर ने उन पर न केवल हमला किया बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। हमले के बाद संजर को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

    ये भी पढ़ें: शांति भंग! कोलार की चुनरी यात्रा में फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप!

    फैमिली कोर्ट के बाहर बढ़ी भीड़

    इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में वकीलों की बड़ी संख्या इकट्ठा हो गई। फैमिली कोर्ट के बाहर वकीलों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए वकीलों ने आरोपी को तुरंत उनके हवाले करने की मांग की। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आरोपी को फैमिली कोर्ट के अंदर सुरक्षित कर दिया और बाद में भारी सुरक्षा के बीच थाने ले जाया गया।

    वकीलों में भारी आक्रोश

    इस हमले ने पूरे वकीलों ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। जिला अभिभाषक संघ ने इस घटना को गंभीर बताया और कोर्ट परिसर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। वकीलों का कहना है कि अगर अदालत के अंदर भी सुरक्षा नहीं है, तो आम जनता और वकीलों के लिए न्याय प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts