PlayBreaking News

भोपाल का शक्तिशाली मां काली का भव्य मंदिर, दर्शन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

Follow on Google News
भोपाल का शक्तिशाली मां काली का भव्य मंदिर, दर्शन से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा
चैत्र नवरात्रि की धूम पूरे देश में देखी जा रही है। इन पवित्र दिनों में मां के दर्शन से भक्तों को शांति, सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। भोपाल में चूनाभट्टी स्थित मां कालिका मंदिर भी श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है।

भोपाल का अनोखा मंदिर – 14 फीट की विशाल प्रतिमा

इस मंदिर की खासियत यह है कि यहां मां काली की 14 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है, जो भोपाल में सबसे बड़ी है। मां काली के साथ मां विजासन देवी भी इस मंदिर में विराजमान हैं।

मां कालिका – शक्ति और साहस की देवी

मां काली को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है। उनका स्वरूप भले ही रौद्र हो, लेकिन वे अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और बुरी शक्तियों का नाश करती हैं।

श्रद्धालुओं की मान्यता – पूरी होती हैं मनोकामनाएं

मंदिर के पुजारी ने बताया कि यह मंदिर आस्था का प्रतीक है और यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूर्ण होती है। भक्तों का कहना है कि मंदिर में आने से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव होता है। नवरात्रि के इन शुभ दिनों में पीपुल्स अपडेट आपको हर दिन नए देवी मंदिरों के दर्शन कराएगा। कल हम आपको एक और प्रसिद्ध मंदिर के दर्शन करवाएंगे। जय माता दी! https://youtu.be/R9SUzU7J3GA
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts