भोपाल BRTS कॉरिडोर आज रात से हटेगा, हलालपुर के बस स्टॉप को तोड़ने का काम शुरू

Follow on Google News
भोपाल BRTS कॉरिडोर आज रात से हटेगा, हलालपुर के बस स्टॉप को तोड़ने का काम शुरू
भोपाल। राजधानी के BRTS कॉरिडोर (बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) को आज यानी शनिवार रात 11 बजे से तोड़ना शुरू किया जाएगा। इसको लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन ने पूरी योजना तैयार कर ली है। पहले चरण में लालघाटी से बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) के बीच के कॉरिडोर को हटाया जाएगा। यह काम पीडब्ल्यूडी और निगम प्रशासन के अमले द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिए एक से डेढ़ मीटर तक का एरिया कवर्ड किया जाएगा और सोलर लाइट लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार, बीआरटीएस कॉरिडोर को तोड़ने का काम रात में किया जाएगा। क्योंकि रात में ट्रैफिक कम रहता है। हलालपुर से इसकी शुरुआत की जाएगी।

हलालपुर के बस स्टॉप को तोड़ने का काम शुरू

दोपहर करीब एक बजे से बीआरटीएस कॉरिडोर तोड़ने का काम शुरू किया। हलालपुर के बस स्टॉप को तोड़ने का काम शुरू किया गया। जबकि, कॉरिडोर की रेलिंग रात 11 बजे के बाद हटाई जाएगी। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम संयुक्त रूप से BRTS कॉरिडोर तोड़ने का काम कर रही है। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1748619722491359619[/embed]

पीडब्ल्यूडी क्यों तुड़वा रहा कॉरिडोर ?

संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड कॉरिडोर प्रस्तावित है। इसका काम जल्द शुरू होने वाला है। इसलिए पीडब्ल्यूडी खुद ही बीआरटीएस तुड़वा रहा है। इसमें निगम और प्रशासन का अमला भी सहायता करेगा।

सीएम ने प्रजेंटेशन देखने के दिए थे निर्देश

बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को प्रजेंटेशन देखने के बाद बीआरटीएस को हटाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए थे। इसके बाद बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) से शुरुआत करने की बात कही गई थी। 24 किमी लंबे बीआरटीएस के दोनों ओर दिन में ट्रैफिक का ज्यादा रहता है, इसलिए जब रात में ट्रैफिक कम होगा तब हटाने के निर्देश है। यही कारण है कि शनिवार रात से बीआरटीएस को तोड़ने का काम शुरू होगा। मिसरोद से एम्प्री तक, रोशनपुरा से कमला पार्क और कलेक्टोरेट से लालघाटी के बीच बीआरटीएस को तोड़ने में कुल 18.51 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये भी पढ़ें- भोपाल में 20 जनवरी से हटेगा BRTS कॉरिडोर, बैरागढ़ से शुरू होगा काम, CM डॉ. मोहन यादव ने देखा प्रजेंटेशन मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts