PlayBreaking News

गर्लफ्रेंड के फोटो पर कमेंट किया तो 18 साल के लड़के को मार डाला, पहले गले मिले फिर डांस किया और मार दिए चाकू

लड़के ने सालभर पहले सोशल मीडिया पर कमेंट किया था, इसी बात का गुस्सा निकाला
Follow on Google News
भोपाल। राजधानी के अशोका गार्डन इलाके में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक गणेश प्रतिमा लेकर आ रहा था, तभी रास्ते में चारों आरोपी मिले और गले मिले, फिर साथ में डांस करने लगे। इसी बीच, मौका मिलते ही चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना के पीछे सोशल मीडिया पर कमेंट को लेकर विवाद सामने आया। फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया है। उनके दो साथी अभी फरार हैं। घटना गुरुवार रात की है। पुलिस के मुताबिक, न्यू अशोका गार्डन में वार्ड-69 में रहने वाले आयुष चौहान (18 साल) ने इसी साल 12वीं पास किया था। उसके पिता गुलाब सिंह चौहान सिंचाई विभाग में पदस्थ हैं। आयुष का सालभर पहले एक कुणाल रावत नाम के लड़के से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि आयुष ने आरोपी की गर्लफ्रेंड के फोटो पर कमेंट कर दिया था। साथ ही उसके खिलाफ मैसेज पर लाइक किया था और शेयर भी कर दिया था। इसी बात को लेकर कुणाल रंजिश मान रहा था। उस समय दोनों के बीच हाथपाई भी हुई थी। बाद में समझौता हो गया था। इंदौर में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मारकर हत्या, बदमाश आए और बोले- पहचानते हो मुझे? फिर गले में चाकू घोंप दिया

गणेश प्रतिमा लेकर लौटते वक्त घेरकर हमला किया

गुरुवार रात करीब 10:30 बजे आयुष गणेश प्रतिमा लेकर परिहार चौराहे की तरफ आ रहा था। रास्ते में बृजेश शर्मा, मयूर डैनी, रोहित कबाडी और कुणाल मिल गए। सभी ने आयुष को घेर लिया। भीड़ के बीच उसके गले मिले। फिर डांस करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान कुणाल ने चाकू से हमला कर दिया। अन्य साथियों ने भी गले, पीठ पर चाकू से हमले किए। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस का कहना था कि आरोपी पहले से ही हत्या की प्लानिंग करके निकले थे। हमले में शामिल रोहित कबाड़ी के खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। वहीं, बृजेश शर्मा पर 6 केस हैं।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts