Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या, खंडहर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची मुस्कान का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे खंडहर में मिला। बच्ची के लापता होने की शिकायत के बाद पुलिस और FSL टीम ने जांच शुरू की है।
भोपाल के बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या, खंडहर में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
बैरागढ़ में 12 साल की बच्ची की हत्या

भोपाल के बैरागढ़ इलाके में 12 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे स्थित एक वीरान खंडहर से बरामद किया गया। मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। FSL की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

घर से निकली थी बच्ची, वापस नहीं लौटी

जानकारी के मुताबिक मुस्कान बैरागढ़ फाटक रोड के पास स्थित झुग्गी बस्ती में रहती थी और पन्नी बीनने का काम करती थी। परिजनों के अनुसार वह पिछली रात करीब 8 बजे घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी देर तक बच्ची के नहीं मिलने के बाद देर रात बैरागढ़ थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। इसके बाद बच्ची का शव कृष्णा कॉम्प्लेक्स के पीछे एक सुनसान खंडहर में मिलने की सूचना सामने आई। शव मिलने की जानकारी के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

ये भी पढ़ें: भोपाल न्यू मार्केट आग मामले में दुकान संचालक पर FIR, भट्टी के पास रखे कपड़ों से भड़की थी आग; आज से हटेंगे हॉकर्स

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

घटना की सूचना मिलने पर बैरागढ़ एसीपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। FSL टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts