नेहरू युवा केंद्र में मनाया गया हिन्दी पखवाड़ा, डॉ. शुक्ला ने कहा : कई देशों की आधिकारिक भाषा भी है हिन्दी

मां भारती के मस्तक पर शोभायमान बिंदी है, जिसकी चमक दिन प्रतिदिन और अधिक बढ़ती जा रही है।
Follow on Google News
भोपाल। हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र भोपाल द्वारा हिंदी में अधिक से अधिक स्वरचित काव्य रचनाओं का लेखन हो, इस उद्देश्य से वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें युवा मंडल और महिला मंडल के सदस्यों ने अपनी कविताएं पढ़ीं। हिंदी पखवाड़ा (14 से 28 सितंबर) के अंतर्गत वेबिनार पर वर्चुअल माध्यम से युवाओं को संबोधित करते हुए, उप-निदेशक डॉ. सुरेंद्र शुक्ला ने कहा कि हिंदी मां भारती के मस्तक पर शोभायमान बिंदी है, जिसकी चमक दिन प्रतिदिन और अधिक बढ़ती जा रही है। हिंदी न केवल भारत की राजभाषा है, बल्कि कई गिरमिटियाई देशों की आधिकारिक और बोलचाल की भाषा भी है। जिला सलाहकार समिति की सदस्य हर्षा हासवानी ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी काव्य रचनाओं को नेहरू युवा केन्द्र भोपाल में ऑनलाइन माध्यम से भेजने के लिए युवाओं से आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष मालवीय और शिवम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम एवं लेखा पर्यवेक्षक प्रदीप देशमुख, अर्पित खंडेलवाल सहित राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक जानकी दोहरे, प्रिया दुनगे एवं महिला मंडल एवं युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts