Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कड़वाहट भरी थी अक्षरा सिंह की लव लाइफ, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मेरे एक्स ने कुछ लड़कों को एसिड अटैक के साथ भेजा था’

मुंबई। भोजपुरी फिल्मों की सुपरस्टार अक्षरा सिंह ‘बिग बॉस ओटीटी’ से बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर निकलने के बाद अक्षरा सिंह ने शो के साथ-साथ कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट करण जौहर को लेकर भी कई खुलासे किए। एक्ट्रेस बीते रविवार को ही अपने कनेक्शन मिलिंद गाबा के साथ इस घर से बेघर हो गईं। उन्होंने शो को फिक्स बताया और साथ ही करण जौहर पर भेदभाव का आरोप लगाया। वहीं अब अक्षरा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए हैं।

अक्षरा ने कही हैरान करने वाली बातें

एक मीडिया चैनल से खास बातचीत में अक्षरा सिंह ने खुलासा किया कि वह ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। एक्ट्रेस कहती हैं कि ‘मुझे बहुत बार मारने की और करियर को बर्बाद करने की धमकियां मिलीं लेकिन मेरे पिता की वजह से मुझमें हिम्मत बनी रही। मैंने किसी की भी फिक्र करना बंद कर दिया। मुझे जिंदगी का भी कोई डर नहीं है। मैंने बहुत कुछ झेला है जिसकी वजह से मौत का खौफ खत्म हो गया था। मुझे लगा क्या करोगे मारोगे ही ना... चलो मार लो। मेरे एक्स ने कुछ लड़कों को एसिड बोतल के साथ भेजा था और वह मेरा करियर बर्बाद कर देना चाहता था।‘

‘एसिड बोतल के साथ लड़कों को भेजा’

अक्षरा आगे कहती हैं कि ‘कुछ लड़कों ने अपने हाथ में एसिड की बोतल लेकर मेरा पीछा किया था। वे मेरे पीछे दौड़ रहे थे। जो लोग सड़कों पर नशा करते हैं, उन्हें मेरे पीछे भेजा गया। मैं सिर्फ भगवान से प्रार्थना करती हूं कि किसी भी महिला को वह सबकुछ ना सहना पड़े जिससे मुझे गुजरना पड़ा था।‘

इंडस्ट्री ने नहीं की मदद

अक्षरा सिंह ने बताया कि उस दौरान इंडस्ट्री के किसी भी सदस्य ने सामने आकर उनकी मदद नहीं की। अक्षरा ने कहा, ‘कुछ ऐसे लोग थे जो मुझे सांत्वना देने आए थे लेकिन उनमें से ज्यादातर ने मुझे जज किया कि मैं ऐसी ही हूं इसलिए मेरे साथ यह सब हो रहा है। किसी ने मेरा साथ नहीं दिया। पूरी इंडस्ट्री एक साथ खड़ी थी और दूसरी तरफ मैं अकेली थी। मेरे पास कोई काम नहीं था। हर किसी ने बिना कोई कारण बताए काम से निकाल दिया। मैंने मुंबई में कैसे सर्वाइव किया मैं और मेरा परिवार ही जानता है।‘

पवन सिंह के साथ था रिश्ता

अक्षरा सिंह और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। जब पवन सिंह ने तीसरी शादी की तब अक्षरा ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। दोनों के रिश्ते इस कदर बिगड़ गए थे कि मामला पुलिस तक पहुंच गया था।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts