पति से अवैध संबंध के शक में महिला और उसके दो बच्चों को कुंए में धकेला, मां बची, बच्चों के शव मिले

आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, पीड़ित महिला ने कहा- कोई संबंध नहीं, सिर्फ बातचीत होती थी
Follow on Google News
बैतूल। जिले में एक महिला ने पति के अवैध संबंध होने के शक में दूसरी महिला की जिंदगी उजाड़ दी। पहले महिला और उसकी 2 साल की बेटी को कुएं में धक्का दिया, फिर उसके 4 साल के बेटे को भी कुएं में फेंक दिया। रातभर बच्चे कुएं में पड़े रहे। जबकि महिला कुएं में एक ईंट को पकड़कर लटक गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला। जबकि उसके बच्चों को सुबह पानी खाली करने के बाद निकाला जा सका। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। घटना बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के कान्हे गांव की है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार शाम साढ़े 6 बजे संगीता (25 साल) अपने बेटे अंशु (4 साल), बेटी अनन्या (2 साल) के साथ बाजार से लौट रही थी। रास्ते में गांव की ही पिंकी (25 साल) ने उसे रोक लिया और विवाद करने लगी। मैं बेटी अनन्या को गोद में लिए थी। गुस्से में उसने मुझे कुएं में धक्का दे दिया। जिससे मैं बेटी समेत कुएं में जा गिरी। यह देख बेटा अंशु भागा तो उसे भी उठाकर कुएं में फेंक दिया।

पिंकी ने पत्थर मारे, ताकि कुएं में गिर जाए संगीता

कुएं में संगीता का बेटी से हाथ छूट गया और वह अंदर एक पेड़ के सहारे लटक गई। इस बीच, पिंकी ने पत्थर मारे, जिससे मेरा हाथ छूट गया। इसके बाद कुएं की एक ईंट पकड़कर लटकी रही। आवाजें दीं और शोर मचाया तो चाचा और अन्य लोगों ने मुझे बचाया। रातभर गांववालों ने भी कोशिश की। बुधवार सुबह 11 बजे तक कुएं का पानी निकाला गया तो दोनों बच्चों के शव मिले।

संगीता बोली- पिंकी के पति भले आदमी, इसलिए बातचीत होती थी

संगीता का कहना था कि पिंकी का पति गोलू भले स्वभाव के इंसान हैं। इसलिए मेरी उनसे बातचीत होती रहती थी। पिंकी को लगता था कि मेरा और उसके पति का कुछ रिश्ता है। इसी वजह से वह मुझसे नाराज रहती थी और विवाद करती थी। मेरे गोलू से कोई संबंध नहीं थे। पिंकी मुझे बेवजह बदनाम करने की कोशिश करती थी।
पुलिस को मंगलवार रात साढ़े 9 बजे सूचना मिली। बुधवार सुबह कुएं को खाली करके दोनों बच्चों के शव निकाले गए। प्राथमिक इलाज के बाद पीड़ित महिला को घर भेज दिया। आरोपी पिंकी को हिरासत में ले लिया है।- अजय सोनी, टीआई, चिचोली थाना
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts