अश्लील फोटो दिखाकर संबंध बनाता था बंगाली कारीगर, परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पति भी सोने की दुकान में कारीगरी करता है
Follow on Google News
रतलाम। एक महीने पहले एक महिला की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। दावा है कि महिला को आपत्तिजनक फोटो दिखाकर उससे संबंध बनाता था और ब्लैकमेल करता था। इसी बात से परेशान होकर महिला ने जान दे दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मामला 5 अगस्त की रात का है। एक दंपति कलकत्ता से आकर रतलाम के वेद व्यास कॉलोनी में रह रहे थे। पति ज्वेलरी शॉप में कारीगरी का काम करता था। घटना के दिन जब वह कारीगरी का काम करके रात में वापस लौटा, तो घर में पत्नी फंदे से झूलते मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं रहता था। दोनों की जिंदगी हंसी-खुशी कट रही थी। इस बीच, पता चला कि एक व्यक्ति जाकिर महिला से मिलता था। क्योंकि जाकिर भी बंगाल से आकर रतलाम में सोने की ज्वैलरी की कारीगरी का काम करता था।

दोनों पहले से रिलेशनशिप में थे

पुलिस जांच में सामने आया कि जाकिर और महिला का पहले से रिलेशनशिप था। इस दौरान महिला ने जाकिर को अपने निजी फोटो भी दिए थे। उन्हीं फोटो का दिखाकर आरोपी लगातार ब्लैकमेंलिग कर रहा था। इसी से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस ने आरोपी से संबंधित सारे फोटो और अन्य चीजें जब्त कर ली।
Piyush Singh Rajput
By Piyush Singh Rajput
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts