Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बेगमगंज एसडीएम के निर्देश-कमजोर बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाएं

बेगमगंज के ग्राम शाहपुर सुल्तानपुर में एसडीएम ने स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर की जांच कर कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के निर्देश दिए। मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता देखी गई। जर्जर आंगनवाड़ी भवन को बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए।
Follow on Google News
बेगमगंज एसडीएम के निर्देश-कमजोर बच्चों के लिए एक्स्ट्रा क्लास लगाएं
बेगमगंज। एसडीएम प्रियंका भलावी ने शाहपुर सुल्तानपुर स्कूल में मिड डे मील चेक किया।

बेगमगंज। एसडीएम प्रियंका भलावी ने शाहपुर सुल्तानपुर में शासकीय एकीकृत विद्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र और ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। विद्यालय पहुंचकर एसडीएम ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी शैक्षणिक स्थिति को समझने का प्रयास किया।

स्टूडेंट्स से कराए मैथ्स के सवाल

एसडीएम ने विद्यार्थियों से पाठ पढ़वाकर उनकी समझ का आकलन किया। कक्षा पांचवीं और छठवीं के विद्यार्थियों से गुणा-भाग के सवाल भी हल करवाए गए। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को स्वयं पढ़ाते हुए उन्होंने पढ़ाई में कठिनाई महसूस करने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। शिक्षकों को ऐसे विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने और आगामी परीक्षाओं को देखते हुए शैक्षणिक स्तर सुधारने के निर्देश दिए गए।

/img/514/1787650719348

मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता परखी

विद्यालय में संचालित मध्याह्न भोजन व्यवस्था का भी एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और विद्यार्थियों को भोजन वितरण की व्यवस्था का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को बच्चों को स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। स्कूल की अन्य व्यवस्थाओं में भी आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने को कहा गया।

जर्जर आंगनवाड़ी भवन को तत्काल शिफ्ट करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केंद्र की स्थिति जर्जर पाए जाने पर एसडीएम ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उन्होंने संबंधित सीडीपीओ को आंगनवाड़ी केंद्र को तत्काल प्रभाव से किसी सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर संचालित करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत भवन और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए। 

/img/514/1787650714782

पंचायत स्तर पर दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत भवन का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को पंचायत स्तर पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने एवं आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने कहा कि शासकीय संस्थाओं में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित निगरानी एवं व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है, ताकि विद्यार्थियों एवं आमजन को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts